Caspian Corporate Services Stock Consolidation Record Date: पेनी स्टॉक कैस्पियन कार्पोरेट सर्विसेज (Caspian Corporate Services) के निवेशकों के लिए आज दिन काफी अहम होने वाला है। अगर आप इस पेनी स्टॉक में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज आखिरी मौका है। दरअसल, कंपनी ने पिछले दिनों रिवर्स स्टॉक स्प्लिट (कंसोलिडेशन) का ऐलान किया था, जिसकी रिकॉर्ड डेट करीब आ गई है। कंपनी ने सोमवार, 29 दिसंबर रिकॉर्ड डेट तय की है।
10 शेयर मिलकर बनेंगे एक शेयर
कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग को दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयर मिलकर 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 1 शेयर बनेंगे। इसका सीधा मतलब है कि अगर आपके पास कंपनी के 100 शेयर हैं, तो कंसोलिडेशन के बाद आपके डीमैट अकाउंट में केवल 10 शेयर रह जाएंगे। हालांकि, इससे आपके कुल निवेश की वैल्यू पर कोई निगेटिव असर नहीं पड़ेगा।
12 साल बार कंसोलिडेशन का ऐलान
बता दें कि कैस्पियन कॉर्पोरेट सर्विसेज ने साल 2013 में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया था। उस समय कंपनी ने अपने शेयरों 10 रुपये फेस वैल्यू से तोड़कर 1 रुपये फेस वैल्यू में स्प्लिट किया था। अब 12 साल बाद, कंपनी वापस अपनी पुरानी स्थिति में लौट रही है। मैनेजमेंट में आए बदलाव और कंट्रोल ट्रांसफर के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।
Caspian Corporate शेयर प्रदर्शन
बुधवार के कारोबारी सत्र में इस शयेर ने BSE पर 5% के अपर सर्किट के साथ 7.86 रुपये पर बंद हुए। पेनी स्टॉक्स में इस तरह की हलचल अक्सर बड़े कॉर्पोरेट एक्शन से पहले देखी जाती है। पिछले एक महीने में यह 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हासिल की है, जबकि 6 महीने की अवधि में 1 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही 2025 में यह 23 प्रतिशत नीचे आ चुका है। हालांकि, लॉन्ग टर्म में इसने जोरदार प्रदर्शन किया है। पिछले पांच वार्षों के दौरान इस पेनी स्टॉक ने निवेशकों को लगभग 500 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।