BCCL IPO: Coal India की सब्सिडरी जल्द लॉन्च कर सकती है IPO, ₹1300 करोड़ साइज होने की उम्मीद

BCCL IPO: सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया के सब्सिडरी कंपनी भारत कोकिंग कोल (BCCL) अपना आईपीओ जल्द लाने की तैयारी कर रही है।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड22 Dec 2025, 05:59 PM IST
BCCL IPO
BCCL IPO

BCCL IPO 2026: भारतीय शेयर बाजार में नए साल में एक बड़ी सरकारी कंपनी का आईपीओ की एंट्री होने वाली है। दरअसल, पीएसयू कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी भारत कोकिंग कोल (बीसीसीएल) जल्द ही अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आईपीओ अगले दो हफ्तों में बाजार में दस्तक दे सकता है। बता दें कि BCCL एक महारत्न पब्लिक सेक्टर । कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडियरी है। यह लिस्टिंग सरकारी कंपनियों के वैल्यू अनलॉक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

क्या है आईपीओ का स्ट्रक्चर?

BCCl IPO का साइज लगभग 1,300 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इससे कंपनी की प्री-लिस्टिंग वैल्यूएशन करीब 13,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, प्राइस बैंड, लॉट साइज और इश्यू का पूरा स्ट्रक्चर अभी तय नहीं हुआ है। ये फैसले लॉन्च के करीब बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ बातचीत के बाद लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें | AMC से उलझने की जरूरत नहीं, बस इन स्टेप्स से कर सकेंगे SEBI से शिकायत

पूरी तरह से OFS होगा इश्यू

बता दें कि कंपनी ने मई में मार्केट रेगुलेटरी सेबी (SEBI) के साथ-साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें 46.57 करोड़ शेयरों की बिक्री शामिल है। कोल इंडिया अपनी हिस्सेदारी इसमें बेचेगी। यह कदम कंपनी के मूल्य को बाजार के माध्यम से अनलॉक करने का हिस्सा है, साथ ही परिचालन में पारदर्शिता बढ़ाने का भी।

यह भी पढ़ें | ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया नया इंडेक्स, मिलेंगे ये फायदे

बोर्ड में खाली हैं 6 डायरेक्टर्स के पद

गौरतलब है कि BCCL के बोर्ड में 6 छह इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के पद खाली हैं, जो लिस्टिंग प्रक्रिया को तेज करने के लिए जल्द भरने जरूरी हैं। सूत्रों ने बताया कि कोयला मंत्रालय ने कैबिनेट सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन को इस बारे में सूचित किया है। मंत्रालय का कहना है कि इन पदों को शीघ्र भरकर लिस्टिंग को सुचारू बनाया जाए। सेबी के नियमों के अनुसार, फाइनल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने से पहले सभी इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की नियुक्ति अनिवार्य है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटBCCL IPO: Coal India की सब्सिडरी जल्द लॉन्च कर सकती है IPO, ₹1300 करोड़ साइज होने की उम्मीद
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटBCCL IPO: Coal India की सब्सिडरी जल्द लॉन्च कर सकती है IPO, ₹1300 करोड़ साइज होने की उम्मीद