5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है यह स्टॉक, लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी, आपके पास है क्या शेयर

  • Coforge Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा की है। 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को कंपनी 5 हिस्सों में बांटने जा रही है।

Tarun Pratap Singh
पब्लिश्ड11 Mar 2025, 06:58 PM IST
5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है यह स्टॉक, लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी
5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है यह स्टॉक, लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी(Pixabay)

Coforge Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा की है। 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को कंपनी 5 हिस्सों में बांटने जा रही है। हालांकि, Coforge Ltd ने अभी तक इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

Coforge Ltd ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। बता दें, कंपनी पहली बार अपने शेयरों को बांटने जा रही है। इससे पहले 2007 में Coforge Ltd ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया गया था।

30 से अधिक बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

Coforge Ltd ने 30 से अधिक बार डिविडेंड दे चुकी है। कंपनी ने पहली बार डिविडेंड 17 जुलाई 2007 को दिया था। तब कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 6.5 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। वहीं आखिरी बार कंपनी 30 जनवरी 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 19 रुपये का डिविडेंड मिला था।

शेयर बाजार में अच्छा रहा है बीता एक साल

मंगलवार को कंपनी के शेयर 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 7625.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। 6 महीने में यह स्टॉक 11 प्रतिशत से अधिक और एक साल में 22 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रहा है। यह वह दौर है जब ज्यादातर कंपनियों के शेयर लुढ़क गए थे। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 10017.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 4291.05 रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केट5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है यह स्टॉक, लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी, आपके पास है क्या शेयर
More