Colgate बनाने वाली कंपनी ने बड़े डिविडेंड का किया ऐलान, हर शेयर पर मिलेंगे ₹24, नजदीक है रिकॉर्ड डेट

Colgate Palmolive dividend 2025: कोलगेट बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) ने सितंबर 2025 तिमाही के नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड23 Oct 2025, 08:49 PM IST
डिविडेंड स्टॉक
डिविडेंड स्टॉक

Colgate Palmolive India dividend 2025: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोलगेट-पामोलिव (Colgate-Palmolive) ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड रिकॉर्ड डेट और पेआउट डेट की भी घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि वह 24 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड जारी करेगी।

कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

कोलगेट-पामोलिव (Colgate-Palmolive) की ओर से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर तय की गई है। ऐसे में इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें लाभांश का फायदा मिलेगा। वहीं, नए निवेशकों के पास 31 अक्टूबर तक शेयर खरीदने का मौका है। इस तारीख के बाद शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को लाभांश का लाभ नहीं मिलेगा।

कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) डिविडेंड हिस्ट्री

बता दें कि कंपनी ने साल 2001 से अब तक कुल 65 बार डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है। वहीं, पिछले 12 महीनों के दौरान निवेशकों को 51 रुपये प्रति शेयर का लाभांश मिला है। कंपनी ने आखिरी बार 28 मई 2025 को 27 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड जारी किया था, जबकि 4 नवंबर 2024 को 24 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड बांटा था। इसके अलावा, 22 मई 2024 को 10 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 23 रुपये का अंतरिम डिविडेंड जारी किया था।

यह भी पढ़ें | कुबेर के खजाने से कम नहीं है ये स्टॉक! हर शेयर पर मिल रहे 130 रुपये

कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) शेयर प्रदर्शन

बता दें कि इसके शेयर गुरुवार को 1.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,300 के लेवल पर बंद हुए। पिछले 1 महीने में ये 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज किए हैं, जबकि 6 महीने की अवधि में 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, एक वर्ष की अवधि में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटColgate बनाने वाली कंपनी ने बड़े डिविडेंड का किया ऐलान, हर शेयर पर मिलेंगे ₹24, नजदीक है रिकॉर्ड डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटColgate बनाने वाली कंपनी ने बड़े डिविडेंड का किया ऐलान, हर शेयर पर मिलेंगे ₹24, नजदीक है रिकॉर्ड डेट
OPEN IN APP