Corona Remedies IPO Day 2 Live Updates: फार्मा सेक्टर की कंपनी कोरोना रेमेडीज लिमिटेड के आईपीओ का आज दूसरा दिन है। इस सार्वजनिक पेशकश को पहले दिन 67 प्रतिशत बुक किया गया। रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में यह 0.96 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के सेगमेंट 0.84 गुना बुक हुआ। इसके बाद कर्चमारी कोटा में 1.48 गुना सब्सक्रिप्शन आया, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के पोर्शन में कोई बोली नहीं आई थी। कोरोना रेमेडीज आईपीओ को कुल मिलाकर 43.36 लाख शेयरों के मुकाबले 29.16 लाख लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
Corona Remedies IPO GMP Today
निवेशकों में इस IPO को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। मंगलवार, 9 दिसंबर को कोरोना रेमेडीज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 262 रुपये पर चल रहा है। अपर प्राइस बैंड 1,062 रुपये के साथ अगर इस GMP को जोड़ दिया जाए, तो संभावित लिस्टिंग कीमत लगभग 1,324 पर होने की उम्मीद है, जो 24.67% मुनाफा है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में लगातार बदलाव होता रहता है और यह पूरी तरह से बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है।
IPO सब्सक्राइब करें या नहीं?
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने कहा, 'कोरोना रेमेडीज की स्थापना साल 2004 में हुई थी और इसका मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है। यह अपने 71 पोर्टफोलियो के साथ बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। भारतीय दवा बाजार (IPM) इस समय 2.3 लाख करोड़ रुपए का हो चुका है और पिछले 5 साल में हर साल औसतन 9% की रफ्तार से बढ़ा है। अगले 5 साल में यह मार्केट 3.3-3.5 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। इसके पीछे की वजह हर्ट, शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी लंबी बिमारियों का बढ़ना है।
ब्रोकरेज ने आगे कहा कि IPO में अपर प्राइस बैंड 1,062 रुपये रखा गया है, जिस पर FY25 की कमाई के हिसाब से P/E 43.5 गुना बैठता है। बाजार के लिहाज से कीमत ठीक-ठाक लग रही है। मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट अधिग्रहण, लगातार बेहतर रिजल्ट्स और भविष्य की तैयारी को देखते हुए लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए यह IPO आकर्षक है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।