Corona Remedies IPO Day 1: जोरदार मुनाफे की ओर इशारा कर रहा GMP, 10 दिसंबर तक है निवेश का मौका

Corona Remedies IPO Day 1: सोमवार को कोरोना रेमेडीज का आईपीओ बोली लगाने के लिए खुल गया है। रिटेल निवेशक इसमें कम से कम 14,868 रुपये से बोली लगा सकते हैं। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड8 Dec 2025, 10:57 AM IST
कोरोना रेमेडीज आईपीओ
कोरोना रेमेडीज आईपीओ

Corona Remedies IPO Day 1: फार्मा सेक्टर की कंपनी कोरोना रेमेडीजी का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। वहीं, इस आईपीओ 10 दिसंबर 2025 तक निवेश का मौका है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 1,008-1,062 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है। रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 14 शेयरों के एक लॉट के लिए अप्लाई करना जरूरी है, इसके लिए उन्हें कम से कम 14,868 रुपये की जरूरत पड़ेगी।

पूरी तरह से OFS है इश्यू

कोरोना रेमेडीज इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से 655.37 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। हालांकि, यह एक पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू है। सेपिया इन्वेस्टमेंट्स, एंकर पार्टनर्स और सेज इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट सहित मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे। यह इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) होने के नाते कंपनी को एक रुपया भी नहीं मिलेंगे।

BSE और NSE पर लिस्ट होंगे शेयर

कोरोना रेमिडीज आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को होनी की उम्मीद है। वहीं, जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शुक्रवार को शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे और असफल निवेशकों का पैसा लौटाया जाएगा। इसके बाद सोमवार, 15 दिसंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इसके शेयर लिस्ट होंगे।

कोरोना रेमेडीज आईपीओ स्ट्रक्टर

आईपीओ खुलने से पहले, कंपनी ने एंकर बुक के जरिए 15 संस्थागत निवेशकों से 194.85 करोड़ रुपये जुटाए। इनमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी और एक्सिस म्यूचुअल फंड के नाम शामिल हैं। कंपनी ने आईपीओ का 35 प्रतिशत रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया है, जबकि 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए फिक्स है। इसके अलावा, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 15 प्रतिशत रिजर्व किया गया है।

यह भी पढ़ें | Stock Market: शेयर बाजार में फ्लैट-टू-निगेटिव शुरुआत, इन शेयरों में तेजी

Corona Remedies IPO GMP Today

कोराना रेमेडीज आईपीओ को लेकर निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत बना हुआ है। सोमवार को इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 290 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इस आधार पर आईपीओ के शेयर 13,52 रुपये के आसपास डेब्यू करने का संकेत दे रहे हैं, जो अपर प्राइस बैंड 1062 रुपये से 27.31% अधिक है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटCorona Remedies IPO Day 1: जोरदार मुनाफे की ओर इशारा कर रहा GMP, 10 दिसंबर तक है निवेश का मौका
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटCorona Remedies IPO Day 1: जोरदार मुनाफे की ओर इशारा कर रहा GMP, 10 दिसंबर तक है निवेश का मौका