Corona Remedies IPO: प्राइमरी मार्केट में फार्मा सेक्टर की कंपनी कोरोना रेमेडीज (Corona Remedies) का आज शाम को बंद हो गया है। यह सार्वजनिक पेशकश 8 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 655.38 करोड़ रुपये के इस आईपीओ पर निवेशकों ने जमकर प्यार लुटाया है। इसे तीन दिनों की बिडिंग के दौरान कुल 144 गुना भारी सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ है। कंपनी ने बाजार में 43.36 लाख से अधिक शेयरों की पेशकश की थी, लेकिन निवेशकों ने इसके मुकाबले 62.67 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई हैं।
किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन?
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) सेगमेंट में 293.80 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के सेगमेंट में 220 गुना से अधिक बुक हुआ। इसके अलावा, खुदरा निवेशकों की कैटेगरी में 30.39 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके साथ ही कंपनी के कर्माचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में भी 15.56 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
Corona Remedies IPO पूरी तरह से 0.62 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी, इससे जुटाए गए पैसे कंपनी के प्रमोटर्स या शुरुआती निवेशकों को मिलेंगे, न कि कंपनी के विस्तार में लगेंगे। इस इश्यू का प्राइस बैंड 1,008 से 1,062 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था।
कोरोना रेमेडीज आईपीओ जीएमपी
बुधवार को 10 दिसंबर को कंपनी का GMP 262 चल रहा है। मौजूदा GMP के हिसाब से Corona Remedies के शेयरों की संभावित लिस्टिंग कीमत अपर प्राइस बैंड 1,062 के आधार पर 1,324 पर हो सकती है। इसका मलतब निवेशकों को 25 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।
कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?
आज यह आईपीओ बंद हो गया है। अब निवेशकों की नजर शेयर अलॉटमेंट पर हैं। कोरोना रेमेडीज आईपीओ के शेयरों के आवंटन गुरुवार, 11 दिसंबर को फाइनल किया जाना है। अगर आपको शेयर आवंटित होते हैं, तो आपके डीमैट खाते में शेयर शुक्रवार, 12 दिसंबर को क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं, जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिल पाएंगे, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू कर दी जाएगी। वहीं, सोमवार, 15 दिसंबर को इसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।