Corona Remedies ने दी बंपर लिस्टिंग, ₹1,470 पर खुला शेयर, लिस्टिंग के बाद मुनाफवसूली

Corona Remedies Shares: कोरोना रेमेडीज के शेयरों ने ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से अधिक पर लिस्टिंग दी। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इसका भाव 1,404.5 रुपये चल रहा था। वहीं, लिस्टिंग 1,470 रुपये पर हुई। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड15 Dec 2025, 10:57 AM IST
कोरोना रेमेडीज
कोरोना रेमेडीज

Corona Remedies Listing Price: शेयर बाजार में कोरोना रेमेडीज के शेयरों ने धमाकेदार लिस्टिंग दी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर Corona Remedies के शेयर 1,470 रुपये के भाव पर खुले, जबकि इसका इश्यू प्राइस 1,062 रुपये था। यानी 408 या करीब 38 प्रतिशत ज्यादा के प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 1,452 पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस से 390 यानी लगभग 36.7 प्रतिशत ज्यादा है।

GMP से ज्यादा पर हुई लिस्टिंग

कोरोना रेमेडीज के शेयरों ने ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से अधिक पर लिस्टिंग दी। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इसका भाव 1,404.5 रुपये चल रहा था। इस आधार पर 32.23 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्टिंग होने की उम्मीद थी। हालांकि, लिस्टिंग के बाद 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

IPO को मिला बंपर सब्सक्रिप्शन

इस सार्वजनिक पेशकश को बंपर सब्सक्रिप्शन मिला। तीन दिनों की बिडिंग के दौरान कुल 137.04 गुना बोलियां हासिल हुईं। कंपनी ने केवल 45.7 लाख इक्विटी शेयर ऑफर किए थे, जिसके मुकाबले निवेशकों ने 62 करोड़ 65 लाख से ज्यादा इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 278.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने 208.88 गुना बोलियां लगाईं। वहीं, खुदरा निवेशक की कैटेगरी में 28.73 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला।

655 करोड़ रुपये था आईपीओ

इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से कंपनी ने 655 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। इसके लिए 14 शेयरों का एक लॉट तय किया गया था। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) था। इसके जरिए प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स ने अपने 62 लाख इक्विटी शेयर बेचे थे। यानी आईपीओ के जरिए आया हुआ पैसा, सीधे शेयरधारकों के पास जाएगा।

इसके हाथों में थी आईपीओ की कमान

यह आईपीओ 8 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 10 दिसंबर तक निवेशकों ने बोली लगाई। इसके लिए बिगशेयर सर्विसेज को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था, जबकि जेएम फाइनेंशियल, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी बुक रनिंग लीड मैनेजर की भूमिका में थे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटCorona Remedies ने दी बंपर लिस्टिंग, ₹1,470 पर खुला शेयर, लिस्टिंग के बाद मुनाफवसूली
More