Investment Tips: मोतीलाल ओसवाल ₹250 के इस शेयर को कहा खरीद लो, दिया ₹350 का टारगेट, टूट पड़े निवेशक

Investment Tips: मोतीलाल ओसवाल ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स पर अपनी कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने 350 का टार्गेट देते हुए स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड18 Dec 2025, 01:45 PM IST
स्टॉक टू बाय
स्टॉक टू बाय

Investment Tips For Smallcap Stocks: शेयर बाजार आज सुबह लाल निशान में कारोबार शुरू करने के बाद थोड़ी रिकवरी करता हुआ दिख रहा है। इस बीच फेमस स्मॉलकैप कंपनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स (Crompton Greaves Consumer Electricals) के शेयरों में तूफानी तेजी दर्ज की गई। गुरुवार, 18 दिसंबर को इसके शेयर 6 प्रतिशत का जोरदार उछाल दर्ज करते हुए 264.30 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। यह उछाल घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट आने के बाद दर्ज की गई है।

शेयरों में आ सकती है 40% तक तेजी

मोतीलाल ओसवाल ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स पर अपनी कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर 350 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। अगर मौजूदा बाजार भाव से तुलना की जाए, तो इसमें लगभग 40 प्रतिशत की बढ़त की संभावना दिखाई देती है। इस तेजी के पीछे केवल मार्केट सेंटीमेंट नहीं, बल्कि कंपनी की ठोस रणनीतियां भी शामिल भी हैं।

यह भी पढ़ें | सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले जान लें आज का ताजा रेट

कंपनी का पोर्टफोलियो मजबूत

दरअसल, क्रॉम्पटन ने कुछ समय पहले बटरफ्लाई (Butterfly Gandhimathi Appliances) में 75 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी थी। इस अधिग्रहण ने कंपनी के पोर्टफोलियो को काफी मजबूती दी है। अब क्रॉम्पटन के पास किचन अप्लायंसेज का एक बड़ा बेस है। ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील से कंपनी को अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी बढ़ाने, ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने में बड़ी मदद मिली है।

यह भी पढ़ें | ₹111 का शेयर 8 दिन में ₹233 पर पहुंचा, Meesho निवेशकों की लगी लॉटरी

क्रॉम्पटन 2.0' जरिए कायाकल्प की तैयारी

इसके साथ ही, कंपनी ने 'क्रॉम्पटन 2.0' प्रोग्राम के जरिए खुद को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर ली है। इस योजना के चार मुख्य पिलर हैं। अपने पुराने और मजबूत प्रोडक्ट्स को बचाए रखना, किचन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना, लाइटिंग बिजनेस का कायाकल्प करना और नए सेगमेंट में विस्तार करना शामिल हैं। इससे ग्रोथ की गति बढ़ेगी और प्रॉफिट मार्जिन में भी मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटInvestment Tips: मोतीलाल ओसवाल ₹250 के इस शेयर को कहा खरीद लो, दिया ₹350 का टारगेट, टूट पड़े निवेशक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटInvestment Tips: मोतीलाल ओसवाल ₹250 के इस शेयर को कहा खरीद लो, दिया ₹350 का टारगेट, टूट पड़े निवेशक