Crypto Investment Tips: भारत में तेजी से बढ़ रहा Crypto का ट्रेंड, पैसा लगाने से पहले जरूर जान लें ये 5 नियम

Crypto Investment Tips: भारत साल 2025 में क्रिप्टो अपनाने के मामले में विश्व के कई विकसित देशों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर रहा है। लेकिन क्रिप्टो ट्रेंड के बीच आपको निवेश से पहले इन पांच नियमों को जरूर जान लेना चाहिए।  

Shivam Shukla
अपडेटेड21 Jan 2026, 05:08 PM IST
Crypto Investment Tips
Crypto Investment Tips

Crypto Investment Tips for Beginners: दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है। इस बदलाव में एक बार फिर भारत ने अपना परचम लगराया है। भारत क्रिप्टो अपनाने के मामले में विश्व के कई विकसित देशों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि चेनालिसिस (Chainalysis) 2025 की रिपोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा किया है। इन आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि आने वाले समय में इकोनॉमी में डिजिटल एसेट्स अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि, क्रिप्टो की दुनिया में घुसने से पहले निवेशकों को महत्वपूर्ण पहलुओं को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

निवेश से पहले रिसर्च बेहद जरूरी

CoinDCX वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट कम्‍यूनिकेशंस अंजलि कक्‍कड़ के मुताबिक, क्रिप्टो मार्केट में लोग एक-दूसरे को देखकर पैसा लगा देते हैं, जोकि बेहद ही जोखिम भरा और गलत निवेश का तरीका है। शेयर मार्केट की तरह यहां भी निवेश से पहले कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को जान लेना चाहिए। डिजिटल एसेट्स में पैसा लगाने से पहले आपको यह समझना होगा कि जिस टोकन को आप खरीद रहे हैं। वह टेक्निकली कितना स्ट्रांग है। हर क्रिप्टो प्रोजेक्ट का एक 'व्हाइटपेपर' होता है, जिसमें उसके मकसद और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी होती है। इसके साथ ही तेजी से डेवलअप हो रहे क्रिप्टो सेक्टर से अपडेट रहे।

छोटी रकम से निवेश की शुरुआत

आमतौर पर नए इन्वेस्टर्स मार्केट में उतार-चढ़ाव को देखकर पैनिक हो जाते हैं। इसका सबसे आसान सॉल्यूशन बाजार में छोटी रकम निवेश करना है। बाजार में हजारों की संख्या में टोकन मौजूद हैं, लेकिन उनसे में बेहतर का चुनाव करना बेहद कठिन होता है। ऐसे में निवेशकों को ब्लूचिप टोकन जैसे बिटकॉइन से शुरुआत करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate Today: सोना 4100 हुआ महंगा, चांदी में भी 1% की बढ़ोतरी

क्रिप्टो SIP निवेश का बेहतर तरीका

निवेशक कैपिटल सिक्योरिटी के लिए क्रिप्टो SIP का भी ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें आपको एक साथ बड़ा अमाउंट नहीं लगाना पड़ता है। आप वीकली या मंथली SIP के जरिए एक निश्चित रकम निवेश कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा बेनिफिट रुपी-कॉस्ट एवरेजिंग के रूप में मिलता है। इसका मतलब कि जब मार्केट में करेक्शन होता है, तो आपकी उसी रकम में ज्यादा टोकन आते है। वहीं, जब मार्केट बुल मोड में होता है, तो आपका पोर्टफोलियो तेजी से ग्रो करता है।

पोर्टफोलियो में विविधता

निवेश का सबसे महत्वपूर्ण नियम है कि आपकी कैपिटल को कभी भी एक ही एसेट में नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके पास निवेश के लिए 10,000 रुपये हैं, तो आप इसका 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा बिटकॉइन और इथेरियम जैसे बेंचमार्क कॉइन में लगाएं। बाकी की रकम आप अपने जोखिम लेने की क्षमता के हिसाब से AI, गेमिंग या रियल वर्ल्ड एसेट टोकनाइजेशन जैसी थीम्स में बांट सकते हैं। इससे आपका पोर्टफोलियो डाइवर्सिफाइड हो जाएगा।

यह भी पढ़ें | 1 साल में ही 45% रिटर्न उम्मीद! ये Bank Stocks निवेशकों को कर सकते हैं मालामाल?

क्रिप्टो एक्सचेंज का चुनाव

इसके बाद अगला और सबसे महत्वपूर्ण कदम एक भरोसेमंद क्रिप्टो एक्सचेंज का चयन करना है। दरअसल, क्रिप्टो एसेट्स खरीदने और बेचने के कई तरीके हैं। लेकिन नए निवेशकों को एक्सचेंज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। एक्सचेंज डिजिटल एसेट्स को ट्रेड करने के लिए एक आसान, यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म प्रोवाइड कराते हैं, जो बाजार की जटिलताओं को नेविगेट करना आसान बनाता है।

भारत में फिजिकल ऑफिस वाले एक्सचेंज को चुनें, जिनके फाउंडर के बारे में जानकारी उपलब्ध हो। यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस, मजबूत सुरक्षा उपायों और डिजिटल एसेट्स और टोकन के व्‍यापक सेलेक्‍शन वाले प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दें। केवल (FIU) रजिस्टर्ड एक्सचेंज के साथ ही जाएं। सबसे अहम बात यह है कि एक्सचेंज भारतीय नियमों का अनुपालन करता हो। खासतौर पर टैक्स और टीडीएस, कानूनी जटिलताओं से बचने के लिए।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटCrypto Investment Tips: भारत में तेजी से बढ़ रहा Crypto का ट्रेंड, पैसा लगाने से पहले जरूर जान लें ये 5 नियम
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटCrypto Investment Tips: भारत में तेजी से बढ़ रहा Crypto का ट्रेंड, पैसा लगाने से पहले जरूर जान लें ये 5 नियम