
Cupid Limited Share Price Today: शेयर बाजार में सोमवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच, स्मॉलकैप मल्टीबैगर स्टॉक Cupid Limited के शेयरों में लगातार दूसरे दिन 20 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा है। इस स्टॉक में शुक्रवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी। यह महज दो कारोबारी सत्रों में 35% ज्यादा की गिरावट दर्ज कर चुका है, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर Cupid Limited के शेयर 419.95 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। वहीं, सोमवार को यानी आज 337.10 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गए हैं।
इस भारी बिकवाली के पीछे की मुख्य वजह NSE और BSE की तरफ से उठाया गया एक सख्त कदम माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Cupid Limited को लॉन्ग-टर्म एडिशनल सर्विलांस मेजर (ASM) स्टेज 1 के दायरे में रखा गया है। आमतौर पर जब किसी शेयर की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जाता है, तो एक्सचेंज निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए उसे ASM फ्रेमवर्क में डाल देते हैं।
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट की मानें, तो 6 जनवरी 2026 से इस स्टॉक पर 100% मार्जिन लागू हो गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब इस शेयर में ट्रेडिंग करने के लिए निवेशकों को पूरी रकम पहले ही चुकानी होगी, जिससे सट्टेबाजी पर लगाम लगेगी। लेकिन, इस तरह के टेक्निकल बदलाव अक्सर छोटे निवेशकों के बीच डर पैदा कर देते हैं, लिहाजा पैनिक सेलिंग शुरू हो जाती है।
शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट और ट्रेडिंग वॉल्यूम कम होने के बाद कंपनी के मैनेजमेंट ने अपनी सफाई दी है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि कुछ शरारती तत्व कंपनी और उसके प्रमोटर्स की छवि खराब करने के लिए गलत अफवाहें फैला रहे हैं। कंपनी ने साफ किया कि प्रमोटर्स भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और वे निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए कानूनी कदम उठाने पर भी विचार कर रहे हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.