
Stock To Buy: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ सालों में डिफेंस सेक्टर के शेयरों ने जोरदार रिटर्न दिया। लेकिन, हालिया तिमाही नतीजों और कंपनियों के प्रदर्शन से खामोशी देखी जा रही है। हालांकि, मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से इनकी डिमांड बढ़ी है। ऐसे में डिफेंस सेक्टर को लेकर एक्सपर्ट्स पॉजिटिव रुख अपना रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की पांच कंपनियों पर अपनी कवरेज शुरू की है। इनमें निवेशकों को शानदार रिटर्न मिलने की संभावना है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों से सबको चौंका दिया। कंपनी अब केवल छोटे-मोटे पुर्जे सप्लाई करने वाली इकाई नहीं रही, बल्कि वह बड़े सिस्टम-लेवल प्रोजेक्ट्स की कमान संभाल रही है। वर्तमान में कंपनी के पास 73,500 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर बुक है। यह अगले तीन सालों तक शानदार रेवेन्यू की गारंटी देता है। खास बात यह है कि कंपनी का फोकस अब क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM) और प्रोजेक्ट कुशा जैसे रणनीतिक कार्यक्रमों पर है। 70-75% स्वदेशीकरण के स्तर और सेमीकंडक्टर री-डिजाइनिंग पर फोकस ने सप्लाई चेन के जोखिमों को कम कर दिया है। BEL के शेयर मौजूदा समय में 453 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे हैं। वहीं, 550 रुपये का टार्गेट सेट किया गया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज को उम्मीद है कि यह 1.1% का डिविडेंड यील्ड भी दे सकता है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भी खरीदने की सलाह दी गई है। इसके लिए 4780 रुपये का टार्गेट प्राइस सेट किया गया है। यह स्टॉक निवेशकों को 1.2% डिविडेंड यील्ड दे सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि पहले Tejas Mk-1A के इंजनों की सप्लाई को लेकर चिंता थी। लेकिन अमेरिका के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों के चलते GE-F404 इंजनों की डिलीवरी फिर से शुरू हो गई है, जिससे तेजस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ा संकट दूर होता दिख रहा है। इसका 54% ऑर्डर बुक सुखोई-30MKI अपग्रेड, इंजन मैन्युफैक्चरिंग और एमआरओ (MRO) जैसे क्षेत्रों से जुड़ा है। कंपनी के पास अपनी सालाना आय के मुकाबले लगभग 7.9 गुना बड़ा ऑर्डर बुक मौजूद है।
ब्रोकरेज ने डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) पर अपनी रिड्यूस रेटिंग के साथ टार्गेट प्राइस में बदलाव किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पास 2,600 करोड़ रुपये का ऑर्डर होने के बावजूद, वह इन्हें समय पर मुनाफे में बदलने में नाकाम रही है। पिछली कुछ तिमाहियों से कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन पर लगातार दबाव देखा जा रहा है। हालांकि, भारत-अमेरिका और भारत-इजरायल के बीच बढ़ते रक्षा संबंध कंपनी के लिए भविष्य में आउटसोर्सिंग के नए रास्ते खोल सकते हैं, लेकिन फिलहाल ये केवल संभावनाएं ही हैं। जब तक कंपनी अपने मार्जिन को स्थिर नहीं करती और ऑर्डर्स को सही समय पर पूरा करना शुरू नहीं करती, तब तक इस स्टॉक में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इसके लिए 170 रुपये के टार्गेट दिया गया है।
इसके बाद, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स पर ब्रोकरेज की Buy रेटिंग आई है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने एक बैलेंस्ड तिमाही नतीजे पेश किए। यह कंपनी अब पुर्जे बनाने से आगे बढ़कर मिशन-क्रिटिकल डिफेंस और स्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर रुख कर रही है। इसरो (ISRO) के कार्यक्रमों में इसकी बढ़ती भागीदारी इसे हाई एंट्री बैरियर वाले सेगमेंट में खड़ा करती है। इसके लिए 3000 रुपये का टार्गेट प्राइस सेट किया है।
ब्रोकरेज ने डेटा पैटर्न के शेयर पर भी Buy रेटिंग दी है। इसके लिए 3600 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया गया है। इसकी मौजूदा कीमत 3,332 रुपये है। ब्रोकरेज का कहना है कि डेटा पैटर्न जैसी कंपनियां अपनी IP और डिजाइन क्षमता पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वे केवल उन प्रोजेक्ट्स को चुन रही हैं जहां उनकी खुद की डिजाइन हो, जिससे प्रॉफिट मार्जिन सुरक्षित रहे। ब्रह्मोस मिसाइल के सीकर, रडार और एवियोनिक्स जैसे क्षेत्रों में इनका भविष्य काफी उज्ज्वल नजर आ रहा है। इन कंपनियों का मॉडल क्वालिटी ओवर क्वांटिटी पर आधारित है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.