Devyani International Merger: 100 शेयर के बदले मिलेंगे 177 शेयर, आज शेयरों में दिखी बड़ी हलचल

Devyani International Merger News: देवयानी इंटरनेशनल और सफायर फूड्स ने मर्जर का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद आज इन दोनों कंपनियों के शेयरों में भारी हलचल देखने को मिली। 

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Jan 2026, 01:10 PM IST
Devyani International Merger News
Devyani International Merger News

Devyani International and Sapphire Foods Merger: देश की दो दिग्गज कंपनी देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) और सफायर फूड्स (Sapphire Foods) ने मर्जर का ऐलान किया है। इस मेगा मर्जर प्लान के आधिकारिक घोषणा के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। शुक्रवार, 2 जनवरी को देवयानी इंटरनेशनल के शेयरों में 8% की तूफनी तेजी दर्ज की गई, जबकि सफायर फूड्स के शेयरों में लगभघ 6% भारी गिरावट आई। आज के कारोबार में देवयानी इंटरनेशनल के शेयरों ने 157.37 रुपये के लेवल पर इंट्राडे हाई बनाया। वहीं, सफायर फूड्स के शेयर 252.90 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि देवयानी इंटरनेशनल अब और भी ताकतवर होकर उभरेगी, क्योंकि यम ब्रांड्स (Yum Brands) के फेमस आउटलेट्स जैसे KFC और पिज्जा हट अब एक ही बैनर के नीचे आ जाएंगे।

शेयरधारकों को मिलेंगे इतने शेयर

इस विलय योजना की सबसे अहम बात इसका शेयर स्वैप रेश्यो है। बोर्ड की तरफ से मंजूर किए गए फॉर्मूले के मुताबिक, सफायर फूड्स के शेयरधारकों को उनके हर 100 शेयरों के बदले देवयानी इंटरनेशनल के 177 शेयर दिए जाएंगे। मौजूदा बाजार भाव को देखें तो देवयानी का शेयर 147 रुपये और सफायर का 261 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, एक अहम रणनीतिक बदलाव के तहत सफायर फूड्स मॉरीशस अपनी 18.5% हिस्सेदारी आर्कटिक इंटरनेशनल को बेचेगी। आर्कटिक इंटरनेशनल देवयानी ग्रुप की ही यूनिट है, जिससे मर्जर से पहले ही प्रमोटर लेवल पर कंट्रोल मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें | 'शाहरुख खान 'गद्दार'...', KKR में मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री पर मचा बवाल

इतने समय में होगी मर्जर?

कंपनी ने साफ किया है कि मर्जर प्रक्रिया में लगभग 12 से 15 महीनों का वक्त लग सकता है। इस दौरान भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), स्टॉक एक्चेंज और दोनों कंपनियों के शेयरधारकों व लेनदारों से मंजूरी लेनी होगी। इस मर्जर के बाद देवयानी इंटरनेशनल हैदराबाद में स्थित उन 19 KFC आउटलेट्स का भी संचालन अपने हाथ में ले लेगी, जिन्हें अभी सीधे यम ब्रांड्स चला रहा है। हालांकि, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर स्थित आउटलेट्स को इस मर्जर के दायरे से बाहर रखा गया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटDevyani International Merger: 100 शेयर के बदले मिलेंगे 177 शेयर, आज शेयरों में दिखी बड़ी हलचल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटDevyani International Merger: 100 शेयर के बदले मिलेंगे 177 शेयर, आज शेयरों में दिखी बड़ी हलचल