Dhanteras, Diwali 2026: टाइटन से कल्याण ज्वेलर्स और शांति गोल्ड तक… एक्सपर्ट ने चुने ये स्टॉक्स, रखें नजर

Dhanteras, Diwali 2026: धनतेरस से पहले ज्वेलरी शेयरों में तेजी आई है। इसकी वजह ये है कि सोने की कीमतों में सुधार और त्योहारों और शादियों के सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद से बाजार का सेंटिमेंट बेहतर हुआ। जानकारों ने टाइटन, कल्याण ज्वेलर्स और श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र में खरीदारी की सलाह दी है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 01:27 PM IST
Dhanteras, Diwali 2026: धनतेरस की रौनक शेयर बाजार तक दिख सकती है।
Dhanteras, Diwali 2026: धनतेरस की रौनक शेयर बाजार तक दिख सकती है।

Dhanteras, Diwali 2026: गुरुवार, 5 नवंबर को ज्वेलरी शेयरों पर सबकी नजर टिकी हुई है। धनतेरस से पहले इनमें फिर से खरीदारी देखने को मिल रही है। इसकी वजह ये है कि सोने की कीमतों में तेजी से रिकवरी आी है। इससे सेक्टर को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। पिछले छह महीनों में सोने की कीमतों में लगभग 12 फीसदी की गिरावट आई थी, लेकिन अब इनमें फिर से उछाल आया है। इससे निवेशकों को कुछ राहत मिली है और त्योहारों और आने वाले शादी-विवाह के सीज़न के दौरान ज्वेलरी की मांग में सुधार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को 0316 GMT तक स्पॉट गोल्ड 1.9% बढ़कर 4,134.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 22 अक्टूबर के बाद यह इसका हाई लेवल है। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.8% बढ़कर 4,144.20 डॉलर प्रति औंस हो गए। यह हालिया तेजी, पिछले सत्र में स्पॉट गोल्ड में आई 3.4% की उछाल के बाद देखने को मिली है। 19 अगस्त के बाद से एक दिन में आई सबसे बड़ी बढ़त है।

सोने की बढ़ी डिमांड

जानकारों का कहना है कि अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के बाद डॉलर में कमजोरी आई है। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण यह उछाल आया। डॉलर के कमजोर होने से विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जबकि बॉन्ड यील्ड कम होने से बिना ब्याज वाले सोने के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें | इस छोटकू शेयर ने किया Bunus, Split और 100% डिविडेंड का ऐलान, लगा अपर सर्किट

कीमती धातुओं की कीमतों में यह सुधार धनतेरस से पहले आया है, जब पारंपरिक रूप से सोने की खरीदारी में तेजी आती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने अपने ताजा तिमाही आउटलुक में कहा है कि त्योहारों और शादियों के सीजन से सोने की मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार की जा रही खरीदारी से भी अगले 12 महीनों में कीमतों को और सहारा मिल सकता है।

इन ज्वेलरी स्टॉक्स ने भरी हुंकार

गुरुवार के सत्र में टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स, स्काई गोल्ड, पी एन गाडगिल ज्वैलर्स, सेंको गोल्ड, शांति गोल्ड, श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र, त्रिभुवनदास भीमजी ज़वेरी, खजांची ज्वैलर्स और ललिता ज्वैलरी मार्ट जैसे ज्वैलरी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

इस धनतेरस में इन ज्वेलरी स्टॉक पर रखें नजर

चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के रिसर्च एनालिस्ट प्रियम टोलिया ने कहा कि सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों की मजबूत मांग के चलते, पिछले कई तिमाहियों से ज्वेलरी सेक्टर का प्रदर्शन रिटेल इंडस्ट्री के मुकाबले लगातार बेहतर रहा है। संगठित ज्वेलर्स ने अपने स्टोरों का तेजी से विस्तार करके, खासकर टियर-II और टियर-III शहरों में, बाजार में अपनी हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी की है।

यह भी पढ़ें | Tata Motors Share Price: शेयर बाजार में लौटी बंपर तेजी, 8% उछला टाटा मोटर्स

चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने B2B ज्वेलरी निर्माता 'शांति गोल्ड' और 'श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र' को चुना है। टोलिया का मानना ​​है कि क्षमता विस्तार, संगठित रिटेलरों द्वारा आउटसोर्सिंग में बढ़ोतरी और उत्पादों की व्यापक रेंज की मदद से, अगले 12-18 महीनों में कंपनी की कमाई में काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज ने शांति गोल्ड के लिए ₹350 और श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र के लिए ₹330 का टारगेट प्राइस तय किया है।

टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स और सेंको गोल्ड पर नजर

लिस्टेड ज्वेलरी रिटेलर्स में, टाइटन और कल्याण ज्वेलर्स ऐसे प्रमुख स्टॉक हैं जिन पर नजर रखी जा सकती है। इनके मजबूत बिज़नेस प्रदर्शन और ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए ये अहम बने हुए हैं। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में टाइटन के ज्वेलरी बिजनेस में सालाना आधार पर 21% की ग्रोथ हासिल की है। वहीं, कल्याण ज्वेलर्स ने भारत में अपने रेवेन्यू में 27% की ग्रोथ हासिल की, जिसमें मौजूदा स्टोरों की बिक्री (same-store sales) में 20% की बढ़ोतरी हुई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि टाइटन की ब्रांड पोज़िशनिंग और काम करने की क्षमता (execution capabilities) अधिक मजबूत है, जबकि कल्याण ज्वैलर्स अपनी स्टोर विस्तार रणनीति के ज़रिए ग्रोथ के बेहतर अवसर पेश करता है। सेंको गोल्ड भी एक ऐसा स्टॉक है जिस पर नज़र रखी जा सकती है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या भवन से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिजम में एक साल का डिप्लोमा कोर्स किया। कोर्स खत्म होते है मुंबई में CNBC आवाज चैनल में प्रशिक्षण का मौका मिला। इस चैनल में खबरों की दुनिया और बिजनेस पत्रकारिता क्या है, इस बारे में जानने का मौका मिला। फिर मुंबई के प्रतिष्ठित CTV में काम करने का मौका मिला। यहीं से मुंबई को बारीकी से समझने का मौका मिला। मुंबई के समाचारों से हटकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कलर्स चैनल में एंट्री मिली। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला। यहीं सोनी एंटरटेनमेंट चैनल में काम करने का मौका मिला। सोनी में कौन बनेगा करोड़पति शो टीम के हिस्सा रहे। इसके साथ ही सोनी के अन्य बहुचर्चित शो जैसे क्राइम पट्रोल, आहट, कॉमेडी सर्कस जैसे शो की टीम का हिस्सा रहे। कई संस्थानों में फ्रीलांसिंग स्क्रिप्ट राइटिंग करते रहे। एंटरटनमेंट के बाद फिर से बिजनेस पत्रकारिता में एंट्री मिली और मनीकंट्रोल के साथ जुड़ गए। यहां मनीकंट्रोल में बिजनेस आइडिया जैसा कॉलम लगातार 7 साल तक लिखे। यहां पर्सनल फाइनेंस, राजनीति समाचार, ट्रेडिंग न्यूज, हेल्थ, इकोनॉमिक, जैसे कई कैटेगरी की खबरों पर कलम की घिसाई की। जितेंद्र सिंह उन चुनिंदा पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) और न्यूज दोनों जगह काम किए हों। दरअसल, मुंबई एंटरटेनमेंट और बिजनेस दोनों है। लिहाजा वहां रहकर दोनों जगह काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। अब लाइव मिंट के मिंट हिंदी से जुड़कर काम कर रहे हैं। यहां हर विषय लिखने का क्रम जारी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटDhanteras, Diwali 2026: टाइटन से कल्याण ज्वेलर्स और शांति गोल्ड तक… एक्सपर्ट ने चुने ये स्टॉक्स, रखें नजर
More