Dhoot Transmission और Molbio Diagnostic IPO में दांव लगाने का आज अंतिम मौका, ग्रे मार्केट में 29% चढ़ा शेयर

Dhoot Transmission, Molbio Diagnostics IPO: धूत ट्रांसमिशन और मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स के आईपीओ आज बंद हो रहे हैं। इन दोनों आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। धूत ट्रांसमिशन का जीएमपी 255 चल रहा है, जबकि मोब्लियो डायग्नोस्टिक्स का GMP 138 पर है।

Shivam Shukla
अपडेटेड12 Aug 2026, 10:41 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
Dhoot Transmission और Molbio Diagnostic IPO में दांव लगाने का आज अंतिम मौका
Dhoot Transmission और Molbio Diagnostic IPO में दांव लगाने का आज अंतिम मौका

Dhoot Transmission, Molbio Diagnostics IPO GMP: धूत ट्रांसमिशन (Dhoot Transmission) और मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics) के IPO में आज, 12 अगस्त को बोली लगाने का आखिरी मौका है। दोनों कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को निवेशकों की ओर से अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। धूत ट्रांसमिशन इस आईपीओ के जरिए 3,067 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में थी और यह पूरा सब्सक्राइब हो चुका है। वहीं, मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स के इश्यू को दूसरे दिन के आखिर तक 3 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। दोनों IPO को लेकर ग्रे मार्केट में भी पॉजिटिव माहौल बना हुआ है।

3 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ ( Dhoot Transmission Subscription Status)

धूम ट्रांसमिशन का IPO 10 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और आज 12 अगस्त को बंद हो रहा है। दूसरे दिन के आखिर तक इश्यू को कुल 3.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 10.62 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.97 गुना बुक किया गया। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 0.50 गुना सब्सक्राइब हुआ।

धूत ट्रांसमिशन आईपीओ जीएमपी आज ( Dhoot Transmission GMP Today )

Dhoot Transmission के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बुधवार सुबह 255 था। कंपनी ने IPO के लिए 871 प्रति शेयर का अपर प्राइस बैंड तय किया है। मौजूदा GMP के आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग लगभग 1,126 पर हो सकती है। यानी, अपर प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 29% प्रीमियम का संकेत मिल रहा है। हालांकि, GMP बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और लिस्टिंग तक इसमें बदलाव हो सकता है।

मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स को कितना मिला सब्सक्रिप्शन? (Molbio Diagnostics Subscription Status)

वहीं, मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स का आईपीओ भी आज सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो रहा है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ने 940 करोड़ जुटाने की योजना बनाई थी। दूसरे दिन यानी 11 अगस्त तक इस सार्वजनिक पेशकश को 3.01 गुना बोलियां हासिल हुईं। क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 1.39 गुना बुक हुआ, जबकि नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का सेगमेंट 4.92 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके अलावा, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 3.11 गुना सब्सक्राइब हुआ।

मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स जीएमपी टुडे ( Molbio Diagnostics GMP Today)

Molbio Diagnostics के IPO का अपर बैंड 807 प्रति शेयर तय किया गया है। आज सुबह इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 138 था। इस आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग लगभग 945 पर होने की उम्मीद है, जो लगभग 17.10% लिस्टिंग गेन का संकेत है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटDhoot Transmission और Molbio Diagnostic IPO में दांव लगाने का आज अंतिम मौका, ग्रे मार्केट में 29% चढ़ा शेयर
More