IPO Listing: धूत ट्रांसमिशन और मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स की कल होगी लिस्टिंग, कौन मारेगा बाजी? जानें GMP

इस हफ्ते शेयर बाजार में कुल 7,478.69 करोड़ रुपये जुटाने वाली पांच कंपनियों धूत ट्रांसमिशन, मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड, शिपरॉकेट और बिहारी लाल इंजीनियरिंग के शेयर लिस्ट होने जा रहे हैं। सभी इश्यू को सब्सक्रिप्शन के दौरान 56 से 108 गुना तक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड16 Aug 2026, 08:14 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
कल होगी धूत ट्रांसमिशन की लिस्टिंग
कल होगी धूत ट्रांसमिशन की लिस्टिंग

IPO Listing this Week August: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार का दिन काफी खास रहने वाले है। नए इश्यू के साथ ही पहले खुल चुके आईपीओ में से दो की लिस्टिंग 17 अगस्त को यानी कल होने वाली है। 17 अगस्त को धूत ट्रांसमिशन और मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स की लिस्टिंग होगी। इसके अलावा कुछ और आईपीओ हैं, जिन्हें अगले सप्ताह ही लिस्ट किया जाएगा।

बता दें कि धूत ट्रांसमिशन (Dhoot Transmission) आईपीओ का अंतिम ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगभग 255 से 276 के बीच चल रहा है, वहीं मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics) आईपीओ का अंतिम जीएमपी लगभग 138 से 145 के आसपास दर्ज किया गया है।

अगले हफ्ते किस दिन कौन-सी कंपनी होगी लिस्ट?

लिस्टिंग की तारीखकंपनी का नामसेक्टर
17 अगस्तधूत ट्रांसमिशनऑटो कंपोनेंट्स
17 अगस्तमोल्बियो डायग्नोस्टिक्सहेल्थकेयर/डायग्नोस्टिक्स
18 अगस्तमिल्की मिस्ट डेयरी फूडडेयरी/FMCG
19 अगस्तशिपरॉकेटई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स टेक
19 अगस्तबिहारी लाल इंजीनियरिंगइंजीनियरिंग/इस्पात उत्पाद
यह भी पढ़ें | निफ्टी के लिए 24,265 का लेवल, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल

किस IPO को मिला कितना सब्सक्रिप्शन?

कंपनीकुल सब्सक्रिप्शन (गुना)
बिहारी लाल इंजीनियरिंग108.44 गुना
शिपरॉकेट99.38 गुना
धूत ट्रांसमिशन74.21 गुना
मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स70.26 गुना
मिल्की मिस्ट डेयरी फूड56.12 गुना

अगर नंबर पर नजर डालें, तो बिहारी लाल इंजीनियरिंग को सबसे अधिक108 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है। इतना सब्सक्रिप्शन मिलने का मतलब ये है कि छोटे और मझोले इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियों में भी निवेशकों की दिलचस्पी कम नहीं है। इसके बाद शिपरॉकेट को भी करीब 100 गुना का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। वहीं बाजार विशेषज्ञों की राय है कि लिस्टिंग गेन की उम्मीद में शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करने वाले निवेशकों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि मजबूत सब्सक्रिप्शन के बावजूद लिस्टिंग डे पर सेंसेक्स-निफ्टी की चाल का असर भी शेयर पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें | ₹50 से सस्ता यह स्मॉल-कैप शेयर सोमवार को बाजार में मचा सकता है हलचल

अगले सप्ताह खुल रहे हैं ये 8 IPO

कंपनी का नामकैटेगरीकब खुलेगा?कब होगा बंद?प्राइस बैंड (रुपये)लिस्टिंग एक्सचेंज
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेडमुख्यबोर्ड20-अगस्त-202624-अगस्त-2026अभी घोषित नहीं किया गया है।बीएसई, एनएसई
गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेडमुख्यबोर्ड19-अगस्त-202621-अगस्त-2026152.00 से 160.00बीएसई, एनएसई
मोपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेडएसएमई19-अगस्त-202621-अगस्त-2026138बीएसई एसएमई
धनवेल हाइब्रिड सीड्स लिमिटेडएसएमई19-अगस्त-202621-अगस्त-202695.00 से 99.00बीएसई एसएमई
सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेडमुख्यबोर्ड18-अगस्त-202620-अगस्त-2026342.00 से 360.00बीएसई, एनएसई
शंकेश ज्वैलर्स लिमिटेडमुख्यबोर्ड18-अगस्त-202620-अगस्त-202688.00 से 93.00बीएसई, एनएसई
ललिता ज्वैलरी मार्ट लिमिटेडमुख्यबोर्ड17-अगस्त-202619-अगस्त-2026190.00 से 201.00बीएसई, एनएसई
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेडमुख्यबोर्ड17-अगस्त-202619-अगस्त-202657.00 से 60.00बीएसई, एनएसई
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटIPO Listing: धूत ट्रांसमिशन और मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स की कल होगी लिस्टिंग, कौन मारेगा बाजी? जानें GMP
More