Dhoot Transmission Share Price: शेयर लिस्ट होते ही मालामाल हुए निवेशक, 38% प्रीमियम पर स्टॉक ने किया डेब्यू

Dhoot Transmission Share Price: धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर आज शेयर बाजार में अपने इश्यू प्राइस से 38% की बढ़त के साथ लिस्ट हुए। 

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Aug 2026, 10:05 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
Dhoot Transmission Share Price
Dhoot Transmission Share Price

Dhoot Transmission Share Price: धूत ट्रांसमिशन ने सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत की। व्यापक बाजार में कमजोरी के बीच बेन कैपिटल के समर्थन वाली ऑटो पार्ट्स कंपनी के शेयर आईपीओ कीमत से 38 फीसदी महंगे लिस्ट हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर धूत ट्रांसमिशन के शेयर 1,193.80 रुपये पर खुले। यह आईपीओ कीमत 871 रुपये से 37.06 फीसदी ज्यादा था। कंपनी का मार्केट कैप 24,419 करोड़ रुपये हो गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE) पर शेयर 1,200 रुपये पर लिस्ट हुए, जो आईपीओ कीमत से 37.77 फीसदी ऊपर था। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 264 रुपये पर था। कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के लिए 829 रुपये से 871 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था।

74 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था इश्यू

यह सार्वजनिक पेशकश 10 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि निवेशकों ने 12 अगस्त तक बोलियां लगाईं। अंतिम दिन तक यह इश्यू कुल 74.21 गुना सब्सक्राइब हुआ। सबसे ज्यादा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की तरफ से सब्सक्रिप्शन देखने को मिला। QIB की कैटेगरी 212.92 गुना भरी। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) ने भी 51.93 गुना आवेदन किए। खुदरा निवेशकों की कैटेगरी में यह इश्यू 8.12 गुना बुक हुआ।

IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 918.27 करोड़ रुपये

कंपनी ने आईपीओ में नेट इश्यू का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा था, जबकि 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित था। इसके अलावा, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रखा गया था। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने 72 एंकर निवेशकों से 918.27 करोड़ रुपये जुटाए। इसके लिए 1,05,42,657 इक्विटी शेयर 871 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अलॉट किए गए। एंकर निवेशकों को अलॉट कुल शेयरों में से 64,59,984 शेयर या 61.27 प्रतिशत हिस्सा आठ घरेलू म्यूचुअल फंड्स को उनके 46 स्कीम्स के जरिए मिला।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटDhoot Transmission Share Price: शेयर लिस्ट होते ही मालामाल हुए निवेशक, 38% प्रीमियम पर स्टॉक ने किया डेब्यू
More