₹500 तक का बंपर डिविडेंड, फ्री बोनस और स्टॉक स्प्लिट, इस हफ्ते बाजार में बरसेगा पैसा, जानें शेयर खरीदने की आखिरी तारीख

Corporate Actions This Week: शेयर बाजार में इस हफ्ते डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की भरमार है। पेज इंडस्ट्रीज, महानगर गैस, मझगांव डॉक और LIC हाउसिंग समेत कई कंपनियां कॉरपोरेट एक्शन का तोहफा दे रही हैं।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड17 Aug 2026, 08:07 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
 <span class='webrupee'>₹</span>500 तक का बंपर डिविडेंड, फ्री बोनस और स्टॉक स्प्लिट, इस हफ्ते बरसेगा पैसा
₹500 तक का बंपर डिविडेंड, फ्री बोनस और स्टॉक स्प्लिट, इस हफ्ते बरसेगा पैसा

Corporate Actions This Week: शेयर बाजार में इस कारोबारी सप्ताह कॉरपोरेट एक्शन की जोरदार धूम रहने वाली है। कई दिग्गज लॉर्ज कैप और मिड कैप कंपनियां अपने शेयरधारकों की जेब को भारी करने की तैयारी में हैं। कुछ कंपनियां 500 रुपये तक का भारी-भरकम डिविडेंड बांट रही हैं, तो कुछ फ्री बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा दे रही हैं। हालांकि, भारतीय शेयर बाजार के T+1 सेटलमेंट नियम के कारण इन फायदों को हासिल करने के लिए समय का खास ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप एक्स-डेट से कम से कम एक कारोबारी दिन पहले संबंधित शेयर खरीद लेते हैं, तभी आपके डीमैट खाते में कॉरपोरेट एक्शन का फायदा दर्ज हो पाएगा।

मंगलवार को 18 कंपनियां होंगी एक्स-ट्रेड

मंगलवार, 18 अगस्त को लगभग 18 कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेंगी, जिसके लिए 17 अगस्त तक खरीदारी पूरी करनी होगी। बॉम्बे ऑक्सीजन इन्वेस्टमेंट्स ने 25 रुपये और महानगर गैस (MGL) ने 18 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। इसी दिन किर्लोस्कर न्यूमैटिक के शेयरों का 1:2 के रेशयो में स्टॉक स्प्लिट होगा, जिससे 2 रुपये फेस वैल्यू वाला शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू में बदल जाएगा और एक के बदले दो शेयर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें | सिर्फ 1,000 रुपये महीने से बन सकता है 1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड

पेज इंडस्ट्री दे रही हर शेयर 200 रुपये

बुधवार, 19 अगस्त की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पेज इंडस्ट्रीज है। यह 200 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। इसके अलावा बाटा इंडिया 25 रुपये, होंडा इंडिया पावर 23 रुपये और कोवई मेडिकल 15 रुपये का डिविडेंड बांटेंगी। इसी दिन क्षितिज पॉलिलाइन का राइट्स इश्यू भी एक्टिव रहेगा, जहां 3.17 रुपये के भाव पर 5 शेयर के बदले 2 नए शेयर खरीदने का मौका मिलेगा।

गुरुवार को इन कंपनियों पर रहेगी नजर

गुरुवार, 20 अगस्त को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स 4.62 रुपये, कामा होल्डिंग्स 22.25 रुपये और ला ओपाला 5 रुपये का डिविडेंड देंगी। इस दिन ऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। यानी, हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा। कारोबारी सप्ताह का अंतिम दिन, 21 अगस्त, कॉरपोरेट एक्शन के लिहाज से सबसे व्यस्त रहेगा। इस दिन एके कैपिटल सर्विसेज 22 रुपये, अल्फ्रेड हर्बर्ट 20 रुपये, वाडीलाल इंडस्ट्रीज 17 रुपये और जीई वर्नोवा और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 10-10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देंगी। इसके अलावा, एलन स्कॉट एंटरप्राइजेज 75 रुपये के भाव पर 6 शेयर के बदले 1 राइट्स शेयर का विकल्प पेश कर रही है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में पानी के पुराने बिलों पर बड़ी राहत, 100% लेट फीस माफी की तारीख बढ़ी

डिविडेंड की रकम और यील्ड का गणित समझना जरूरी

यमुना सिंडिकेट का 500 रुपये या पेज इंडस्ट्रीज का 200 रुपये का डिविडेंड पहली नजर में बहुत बड़ा मुनाफा लग सकता है, लेकिन निवेशकों को डिविडेंड यील्ड का गणित समझना जरूरी है। 20,000 रुपये के शेयर पर 200 रुपये का डिविडेंड महज 1% का रिटर्न बनता है, जबकि 100 रुपये के शेयर पर 5 रुपये का भुगतान 5% का यील्ड देता है।

यह भी पढ़ें | हर महीने 5 हजार की SIP से बन सकता है 1.76 करोड़ का फंड, जानें पूरा गणित

इस हफ्ते के कॉर्पोरेट एक्शन की देखें लिस्ट

तारीखकंपनीकॉरपोरेट एक्शनरकम/अनुपातरिकॉर्ड/एक्स-डेट से पहले खरीदारी
18 अगस्तबॉम्बे ऑक्सीजन इन्वेस्टमेंट्सडिविडेंड 25/शेयर17 अगस्त तक
18 अगस्तमहानगर गैस (MGL)डिविडेंड 18/शेयर17 अगस्त तक
18 अगस्तकिर्लोस्कर न्यूमैटिकस्टॉक स्प्लिट1:217 अगस्त तक
19 अगस्तपेज इंडस्ट्रीजअंतरिम डिविडेंड 200/शेयर18 अगस्त तक
19 अगस्तबाटा इंडियाडिविडेंड 25/शेयर18 अगस्त तक
19 अगस्तहोंडा इंडिया पावरडिविडेंड 23/शेयर18 अगस्त तक
19 अगस्तकोवई मेडिकलडिविडेंड 15/शेयर18 अगस्त तक
19 अगस्तक्षितिज पॉलिलाइनराइट्स इश्यू 3.17; 5 के बदले 2 शेयर
20 अगस्तमझगांव डॉक शिपबिल्डर्सडिविडेंड 4.62/शेयर19 अगस्त तक
20 अगस्तकामा होल्डिंग्सडिविडेंड 22.25/शेयर19 अगस्त तक
20 अगस्तला ओपालाडिविडेंड 5/शेयर19 अगस्त तक
20 अगस्तऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्सबोनस शेयर1:219 अगस्त तक
21 अगस्तएके कैपिटल सर्विसेजडिविडेंड 22/शेयर20 अगस्त तक
21 अगस्तअल्फ्रेड हर्बर्टडिविडेंड 20/शेयर20 अगस्त तक
21 अगस्तवाडीलाल इंडस्ट्रीजडिविडेंड 17/शेयर20 अगस्त तक
21 अगस्तजीई वर्नोवाडिविडेंड 10/शेयर20 अगस्त तक
21 अगस्तएलआईसी हाउसिंग फाइनेंसडिविडेंड 10/शेयर20 अगस्त तक
21 अगस्तएलन स्कॉट एंटरप्राइजेजराइट्स इश्यू 75; 6 के बदले 1 शेयर
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केट ₹500 तक का बंपर डिविडेंड, फ्री बोनस और स्टॉक स्प्लिट, इस हफ्ते बाजार में बरसेगा पैसा, जानें शेयर खरीदने की आखिरी तारीख
More