Dividend Declaration Date: इंफोसिस से टाटा तक, कौन देगा कितना डिविडेंट? जानिए रिकॉर्ड डेट

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह सप्ताह बेहद खास साबित होने वाला है। देश की 10 बड़ी कंपनियों ने अपने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड25 Oct 2025, 10:08 PM IST
क्या होती है रिकॉर्ड डेट
क्या होती है रिकॉर्ड डेट

Dividend Declaration Date: शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अगला सप्ताह खास रहने वाला है, क्योंकि 10 प्रमुख कंपनियों ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित की है। इन कंपनियों में इंफोसिस, क्रिसिल, आरईसी जैसी दिग्गज शामिल हैं, जो अपने शेयरधारकों को फायदा पहुंचा चुकी हैं।

जानिए किस कंपनी की कब है रिकॉर्ड डेट

कंपनी का नामडिविडेंड (प्रति शेयर)रिकॉर्ड डेट
Infosys 18.0025 अक्टूबर 2025
CRISIL 10.0029 अक्टूबर 2025
REC Ltd 3.2529 अक्टूबर 2025
Angel One 12.7029 अक्टूबर 2025
Tata Chemicals 17.5029 अक्टूबर 2025
Tata Investment Corp 27.0029 अक्टूबर 2025
Tata Elxsi 60.0029 अक्टूबर 2025
Tata Consumer 8.4529 अक्टूबर 2025
Tata Motors DVR 2.0029 अक्टूबर 2025
Tata Motors 2.0029 अक्टूबर 2025

डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या होती है?

डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट वो तारीख होती है, जिस दिन तक आपके पास किसी कंपनी के शेयर होने चाहिए ताकि आप उस कंपनी द्वारा घोषित लाभांश (डिविडेंड) पाने के हकदार बन सकें। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट वो तारीख होती है, जिस दिन तक निवेशक के पास कंपनी के शेयर होने चाहिए ताकि वो डिविडेंड के पात्र बन सकें।

उदाहरण के तौर पर, इंफोसिस 18 प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 25 अक्टूबर है, जबकि बाकी कंपनियों की रिकॉर्ड डेट 29 अक्टूबर तय की गई है। टाटा एल्क्सी 60 प्रति शेयर का सबसे बड़ा डिविडेंड दे रही है, वहीं टाटा मोटर्स और उसकी DVR इकाई 2 प्रति शेयर का लाभांश दे रही हैं। ये डिविडेंड कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन और शेयरधारकों को लाभ पहुंचाने की नीति का हिस्सा होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप इन कंपनियों के शेयरधारक हैं या इनमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है ताकि आप डिविडेंड मिल पाए। अगर आप लॉग टर्म निवेश का प्लान कर रहे हैं, तो डिविडेंट देने वाली कंपनियां आपके लिए काफी बेहतर हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटDividend Declaration Date: इंफोसिस से टाटा तक, कौन देगा कितना डिविडेंट? जानिए रिकॉर्ड डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटDividend Declaration Date: इंफोसिस से टाटा तक, कौन देगा कितना डिविडेंट? जानिए रिकॉर्ड डेट
OPEN IN APP