Dividend Stock: हर शेयर पर 1750% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट नजदीक, क्या आपने भी किया है निवेश?

Dividend Stocks: छोटे कैपिटल वाली कंपनी शेफलर इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 35 रुपये प्रति शेयर का भारी-भरकम डिविडेंड देने जा रही है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी अब करीब आ गई है। आइए विस्तार से जानते हैं।   

Shivam Shukla
पब्लिश्ड6 Apr 2026, 04:15 PM IST
Dividend Stock: हर शेयर पर 1750% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट नजदीक
Dividend Stock: हर शेयर पर 1750% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट नजदीक

Schaeffler India Ltd Dividend: शेफलर इंडिया लिमिटेड के शेयरधारकों के लिए एक अहम अपडेट है। कंपनी ने बीते दिनों वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर 35 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था, जिसके लिए लगभग 547 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। यह डिविडेंड कंपनी के 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयरों पर दिया जाएगा। यानी निवेशकों को प्रति शेयर 1750% का लाभांश मिलेगा। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने गुरुवार, 23 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट तय किया है। ऐसे में इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट तक कंपनी के शेयर मौजूद होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा। वहीं, इस तारीख या उसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक इसके लिए पात्र नहीं होंगे।

कब तक होगा डिविडेंड का भुगतान?

कंपनी ने अपनी ओर से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि शेयरधारकों की मंजूरी के बाद यह डिविडेंड कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) से 30 दिनों के भीतर बांट दिया जाएगा। बता दें कि शेफलर इंडिया लिमिटेड की आगामी 63वीं एन्युअल जनरल मीटिंग (AGM) गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को होने वाली है।

यह भी पढ़ें | Om Power Transmission IPO: इस हफ्ते खुल रहा ₹150 करोड़ का इश्यू, जानें डिटेल

पहले भी डिविडेंड बांट चुकी है कंपनी

शेफलर इंडिया लिमिटेड ने अप्रैल 2025 में भी अपने शेयरधारकों को 28 रुपये का फाइनल अंतरिम डिविडेंड दिया था। वित्तीय वर्ष 2024 में कंपनी ने प्रति शेयर 26 रुपये का लाभांश जारी किया था, जबकि 11 अप्रैल 2025 को इसने प्रति शेयर 24 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।

यह भी पढ़ें | पेट्रोल डीजल हो गया महंगा? दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक, जानें अपने शहर का रेट

शेफलर इंडिया लिमिटेड शेयर प्रदर्शन

बता दें कि इसके शेयर आज 5.60 रुपये या 0.15% की बढ़ोतरी के साथ 3,770 के लेवल पर बंद हुए। पिछले 1 सप्ताह में इसने 1.95% की गिरावट दर्ज की है, जबकि 1 महीने की अवधि में 12% से ज्यादा की गिरावट आई है। अगर साल 2026 में अब तक के प्रदर्शन को देखें, तो निवेशकों को 2.61% को नुकसान हुआ है। हालांकि, पिछले एक साल के दौरान 20% से ज्यादा का रिटर्न दिया मिला है। वहीं, 3 साल में 24% की बढ़त हासिल की है। लेकिन, 5 साल में निवेशकों को फिर से निगेटिव रिटर्न मिला है। इस अवधि में निवेशकों को लगभग 30% का नुकसान हुआ है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटDividend Stock: हर शेयर पर 1750% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट नजदीक, क्या आपने भी किया है निवेश?
More