Diwali 2026 Muhurat Trading: इस दिवाली इन 11 स्टॉक्स में हो सकती है मोटी कमाई, श्रीराम रिसर्च ने तैयार की है लिस्ट

Diwali 2026 Muhurat Trading Stock Picks: दिवाली के साथ नए संवत 2083 की शुरुआत से पहले श्रीराम रिसर्च ने निवेशकों के लिए 11 शेयरों की सूची जारी की है। इसमें एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, रेडिको खेतान और करूर वैश्य बैंक में सबसे ज्यादा संभावित तेजी का अनुमान है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 02:29 PM IST
Diwali 2026 Muhurat: एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 32% तेजी की उम्मीद है।
Diwali 2026 Muhurat: एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 32% तेजी की उम्मीद है।
AI Quick Read

Diwali 2026 Muhurat Trading Stock Picks: शेयर बाजार में नए हिंदू संवत 2083 की शुरुआत के साथ निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर है, जिनमें आने वाले एक साल के दौरान बेहतर प्रदर्शन की संभावना हो सकती है। बीते संवत 2082 में निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने नेगेटिव रिटर्न दिया। ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता की वजह से बाजार की चाल पर दबाव बढ़ गया है। अब नए संवत में निवेशकों को कॉरपोरेट कमाई में सुधार और नीतिगत समर्थन से बाजार की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।

Advertisement

निवेशकों की सबसे बड़ी जिज्ञासा यह है कि क्या क्या संवत 2083 में दलाल स्ट्रीट भी आतिशबाजी (तेजी) देखने को मिलेगी। श्रीराम रिसर्च के अनुसार, संवत 2083 में उन निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है जो रोजमर्रा के बाजार के शोर-शराबे पर ध्यान देने के बजाय फंडामेंटल्स पर नजर रखते हैं। श्रीराम रिसर्च ने हाल ही में संवत 2083 के लिए दिवाली के अपने टॉप 11 स्टॉक पिक्स (चुनिंदा शेयरों) की लिस्ट जारी की है। ।

दिवाली स्टॉक पिक्स 2083

एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, डॉ. लाल पैथ लैब्स, इटरनल लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, करूर वैश्य बैंक लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड, रैडिको खेतान लिमिटेड, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड और टाइटन कंपनी लिमिटेड, श्रीराम रिसर्च की दीवाली के लिए टॉप स्टॉक पिक्स हैं।

Advertisement
StockCMP ( ₹)Market Cap ( ₹ crore)Target Price ( ₹)Potential Upside (%)
Aeroflex Industries5147,09868032%
Dr. Lal Path Labs1,88731,8672,24019%
Eternal3443,16,59740016%
ICICI Bank1,38710,03,9161,62017%
Karur Vysya Bank34534,42541821%
Larsen & Toubro (L&T)3,9405,32,7144,50014%
LG Electronics India1,68211,2771,95016%
Navin Fluorine International8,40644,55610,08020%
Radico Khaitan4,10054,7575,00022%
Sona BLW Precision Forgings90655,6721,00010%
Titan Company4,4763,93,4555,25017%

निवेशकों को ये तीन शेयर कर देंगे मालामाल

एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड

श्रीराम रिसर्च द्वारा चुने गए शेयरों में एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड में सबसे ज्यादा अपसाइड की संभावना नजर आ रही है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर में 32 फीसदी तक की तेजी की संभावना जताई है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वीकली चार्ट पर एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज में एक मजबूत तेजी देखी गई है और यह लगातार 'हायर हाई' (ऊंचे स्तर) बना रहा है। यह एक पॉजटिव स्ट्रक्चर है। मध्यम से लंबी अवधि के लिए इसका आउटलुक तेजी (बुलिश) वाला बना हुआ है।

राडिको खेतान

श्रीराम रिसर्च की लिस्ट में दिवाली के लिए चुने गए शेयरों में राडिको खेतान भी शामिल है। इस शेयर में ब्रोकरेज ने 22 फीसदी की तेजी की संभावना जताई है। ब्रोकरेज के अनुसार, राडिको खेतान आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है और इसे अपने मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो और ग्रोथ की संभावनाओं से फायदा मिलने की उम्मीद है। श्रीराम वेल्थ की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा बाजार भाव (CMP) पर, राडिको खेतान FY28E की कमाई के 49.4 गुना (49.4x) पर आकर्षक रूप से ट्रेड कर रहा है, जबकि इसका 3 साल का औसत PE 91.7 गुना (91.7x) रहा है।

Advertisement

करूर वैश्य बैंक लिमिटेड का टारगेट प्राइस

करूर वैश्य बैंक (KVB) ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY 27) की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। बैंक ने लोन ग्रोथ, ग्रॉस एडवांसेज और एसेट क्वालिटी में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है। करूर वैश्य बैंक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बैंकों में से एक रहा है। इसमें जोरदार तेजी देखने को मिली है। वीकली चार्ट पर इस स्टॉक में 'बुलिश ट्रायंगुलर पैटर्न' का ब्रेकआउट दिखा है। इसे औसत से अधिक वॉल्यूम का सपोर्ट मिला है। हाल ही में यह स्टॉक ₹390 के करीब के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Advertisement

About the Author

जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या...Read More

होममार्केटDiwali 2026 Muhurat Trading: इस दिवाली इन 11 स्टॉक्स में हो सकती है मोटी कमाई, श्रीराम रिसर्च ने तैयार की है लिस्ट
अगला लेख पढ़ें
OPEN IN APP
HomeMarketsPortfolioPremiumGet App