Diwali Muhurat Trading 2026: दिवाली की रोशनी में चमकेंगे ये 5 शेयर! नुवामा की लिस्ट में अदाणी, कोफोर्ज और PNB तक शामिल

Diwali Muhurat Trading 2026: नुवामा वेल्थ का मानना ​​है कि संवत 2083 में भारतीय इक्विटी के लिए संभावनाएं बेहतर हो रही हैं। इस मौके पर नुवामा वेल्थ ने निवेशकों के लिए पांच शेयरों की लिस्ट जारी की है। इसमें अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, कोफोर्ज, केडीडीएल, पंजाब नेशनल बैंक और जायडस लाइफसाइंसेज शामिल हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड4 Nov 2026, 05:21 PM IST
मुहूर्त पिक्स 2026: नुवामा ने 5 शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
मुहूर्त पिक्स 2026: नुवामा ने 5 शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
AI Quick Read

Diwali Stock Picks 2026: दिवाली के साथ शेयर बाजार नए संवत 2083 में प्रवेश करने जा रहा है। निवेशक इस मौके पर अपने पोर्टफोलियो को नए सिरे से तैयार करने की रणनीति बना रहे हैं। बीते संवत में बाजार में उतार-चढ़ाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक अनिश्चितताओं ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया। संवत 2082 के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली, वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनावों ने बाजार के सेंटिमेंट पर दबाव पड़ा है। हालांकि, अब ब्रोकरेज फर्म नुवामा वेल्थ को भारतीय शेयर बाजार में सुधार की संभावना दिखाई दे रही है।

Advertisement

नुवामा वेल्थ के टेक्निकल डेस्क का मानना ​​है कि भारतीय इक्विटी के लिए रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर हो रहा है। इसके पीछे आकर्षक वैल्यूएशन, विदेशी निवेशकों के बीच बहुत अधिक मंदी वाली स्थिति (बेयरिश पोजिशनिंग) और रिकवरी के संभावित कारण हैं। अपनी 'दिवाली पिक्स 2026' रिपोर्ट में, ब्रोकरेज फर्म ने पांच शेयरों की लिस्ट जारी की है। इसमें अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, कोफोर्ज, केडीडीएल, पंजाब नेशनल बैंक और ज़ाइडस लाइफसाइंसेज शामिल हैं।

1. अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस

नुवामा वेल्थ ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को संभावित टर्नअराउंड स्टॉक के रूप में चुना है। ब्रोकरेज के अनुसार, अप्रैल 2026 में शेयर ने करीब तीन साल के कंसोलिडेशन पैटर्न से ब्रेकआउट दिया था। इसके बाद इसमें तेजी आई। फिर से अब ब्रेकआउट स्तर की ओर करेक्शन देखने को मिल रहा है। यह स्तर 50% फिबोनाची रिट्रेसमेंट जोन के करीब है। नुवामा के मुताबिक, शेयर का मौजूदा स्तर पिछले ब्रेकआउट जोन के रीटेस्ट का संकेत दे रहा है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस स्तर पर शेयर में निवेशकों के लिए बेहतर मौके सामने आ सकते हैं।

Advertisement

2. कोफोर्ज

आईटी सेक्टर में कोफोर्ज नुवामा की पसंद में शामिल है। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर ने अपने 200 हफ्ते के मूविंग एवरेज से मजबूत वापसी की है। नुवामा ने शेयर की रिलेटिव स्ट्रेंथ को भी सकारात्मक बताया है। जुलाई में जब व्यापक बाजार के कुछ इंडेक्स नए निचले स्तर बना रहे थे, तब कोफोर्ज अपने पिछले निचले स्तर से ऊपर बना रहा। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर की यह मजबूती आगे भी जारी रह सकती है और कोफोर्ज आईटी सेक्टर के दूसरे शेयरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

3. KDL

केडीडीएल भी नुवामा की दिवाली पिक में शामिल है। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर ने करीब 30 महीने के सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। इससे पहले शेयर ने अपने 200 हफ्ते के मूविंग एवरेज से मजबूत रिकवरी आई है। तेजी के बाद शेयर अब पुराने रेजिस्टेंस जोन को टच कर सकता है। यह जोन अब सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है। नुवामा ने चार्ट के मुताबिक, इसमें आगे तेजी की संभावना नजर आ रही है।

Advertisement

4. पंजाब नेशनल बैंक

नुवामा के तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक का शेयर लंबी अवधि के चार्ट पर निर्णायक ब्रेकआउट के मुहाने पर है। मासिक चार्ट पर शेयर 15 साल पुरानी डाउनवर्ड ट्रेंडलाइन के अहम रेजिस्टेंस जोन के करीब पहुंच गया है। चार्ट पर बन रहा सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न भी संभावित ब्रेकआउट की ओर संकेत कर रहा है। इसमें लगातार लोअह आई (Lower Highs) और हाएर लो (Higher Lows) स्तर बन रहे हैं। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है है कि लगातार हाएर लो का बनना शेयर में मजबूत होती खरीदारी का संकेत है।

5. जाइडस लाइफसाइंसेज

फार्मा सेक्टर से नुवामा ने जायडस लाइफसाइंसेज को चुना है। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर पिछले 15-18 महीनों से लगातार ऊंचे निचले स्तर बना रहा है। अप्रैल 2026 में करीब 18 महीने के प्राइस ब्रेकआउट के बाद सितंबर में इसमें अब तक का सबसे ऊंचा तिमाही क्लोजिंग स्तर देखने को मिला है।

Advertisement

इसके अलावा, शेयर ने पांच महीने के कंसोलिडेशन से भी ब्रेकआउट दिया है। नुवामा के अनुसार, निफ्टी फार्मा इंडेक्स के मुकाबले शेयर की रिलेटिव स्ट्रेंथ भी मजबूत हो रही है। इससे फार्मा सेक्टर में इसकी स्थिति बेहतर होने के संकेत मिलते हैं।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या...Read More

होममार्केटDiwali Muhurat Trading 2026: दिवाली की रोशनी में चमकेंगे ये 5 शेयर! नुवामा की लिस्ट में अदाणी, कोफोर्ज और PNB तक शामिल
अगला लेख पढ़ें
OPEN IN APP
HomeMarketsPortfolioPremiumGet App