Muhurat Trading Timing Change: बदल गई टाइमिंग… दिवाली पर कब होगी शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेंडिंग? जानिए पूरा शेड्यूल

Diwali Muhurat Trading: हर साल की तरह इस बार भी शेयर बाजार में दिवाली के शुभ अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस बार समय में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं क्या है समय…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड19 Oct 2025, 04:46 PM IST
बदल गई मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग
बदल गई मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग

Muhurat Trading Timing Update: त्योहारों की रौनक के बीच इस हफ्ते शेयर बाजार में हलचल बनी रहेगी। निवेशकों की निगाहें जहां एक ओर रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई जैसे दिग्गजों के तिमाही नतीजों के बाद उनके शेयरों पर होंगी, वहीं दूसरी ओर वैश्विक संकेत, डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतें भी बाजार की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा बीएसई और एनएसई मंगलवार को दिवाली के शुभ अवसर पर एक घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र आयोजित करेंगे, जबकि बुधवार को शेयर बाजार बंद रहेगा।

बदल गए मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग

शेयर बाजार बीएसई और एनएसई मंगलवार, 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी, जो दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा। इस दिन सामान्य कारोबार नहीं होगा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने बताया कि छोटा कारोबारी सप्ताह घटनाओं से भरा रहेगा और निवेशकों के लिए कई प्रमुख कारक सामने आएंगे। बाजार सहभागी सबसे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे, जो व्यापक बाजार की दिशा तय करेंगे।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार में तेजी, 7 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा ₹2.16 लाख करोड़

निवेशकों की इन सेक्टर पर रहेगी नजर

अजित मिश्रा ने आगे कहा कि अगले सप्ताह वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे अपने पूरे जोरों पर होंगे, जिसमें कोलगेट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जैसी प्रमुख कंपनियां अपने नतीजे पेश करेंगी। वहीं चीन पर प्रस्तावित अमेरिकी शुल्क से जुड़े घटनाक्रम, साथ ही कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा में उतार-चढ़ाव पर भी निवेशकों की नजर होगी।

यह भी पढ़ें | अमेरिका को एक्सपोर्ट में झटका, भारत ने व्यापार के लिए फैलाए बाकी दुनिया में पंख

पिछले तीन महीनों से शुद्ध आधार पर बिकवाली करने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) अक्टूबर में अब तक 6,480 करोड़ रुपये के निवेश के साथ लिवाल बन गए हैं। ऐसा मजबूत व्यापक आर्थिक कारकों के चलते है।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा कि हिंदुस्तान यूनिलीवर और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के आगामी नतीजों से कॉरपोरेट आय सत्र की दिशा तय होने की उम्मीद है। अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कोई भी राहत बाजार की धारणा को सकारात्मक रूप दे सकती है। बता दें कि पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,451.37 अंक या 1.75 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी 424.5 अंक या 1.67 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटMuhurat Trading Timing Change: बदल गई टाइमिंग… दिवाली पर कब होगी शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेंडिंग? जानिए पूरा शेड्यूल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटMuhurat Trading Timing Change: बदल गई टाइमिंग… दिवाली पर कब होगी शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेंडिंग? जानिए पूरा शेड्यूल