Diwali Stock Picks 2026: कोटक नियो ने संवत 2083 के लिए जारी की 7 शेयरों की लिस्ट, 7 से 72% तक मिल सकता है मुनाफा

Diwali Stock Picks 2026: कोटक नियो ने संवत 2083 के लिए अलग-अलग सेक्टरों से 7 शेयरों को चुना है। इनमें फंडामेंटल आधार पर चुने गए शेयरों में 7% से 72% तक की बढ़त की संभावना है। इसके साथ ही तकनीकी सुझाव भी दिए गए हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 05:13 PM IST
Diwali Stock Picks 2026: कोटक की लिस्ट में हर कैटेगरी की कंपनियां शामिल हैं।
Diwali Stock Picks 2026: कोटक की लिस्ट में हर कैटेगरी की कंपनियां शामिल हैं।
AI Quick Read

Diwali Stock Picks 2026: कोटक नियो ने संवत 2083 के लिए दिवाली के मौके पर 7 शेयरों को चुना है। इन शेयरों का चयन फंडामेंटल और टेक्निकल, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर किया गया है। ब्रोकरेज फर्म को इन शेयरों में 7 फीसदी से लेकर 72 फीसदी तक की तेजी की संभावना जताई है। इस सूची में मेटल कंपनियां, बड़ी FMCG कंपनियां, डिफेंस सेक्टर के शेयर, स्मॉल फाइनेंस बैंक और IT कंपनियां शामिल हैं।

Advertisement
  1. APL अपोलो ट्यूब्स

एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes) के लिए कोटक ने 2,594 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। 2,157.10 रुपये के भाव से इसमें करीब 20 फीसदी की तेजी आ सकती है। APL अपोलो ट्यूब्स भारत की सबसे बड़ी स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब निर्माता कंपनी है। यह इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, हाउसिंग, कमर्शियल कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए 5,000 से ज्यादा प्रोडक्ट पेश करती है।

2. इटरनल

कोटक ने इटरनल के लिए 435 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि इसके मौजूदा मार्केट प्राइस 348.60 रुपये से इसमें 25% की तेजी आ सकती है।

कंपनी के ग्रोथ में Blinkit अहम भूमिका निभा रहा है। मार्च 2027 तक 3,500 से ज्यादा डार्क स्टोर का लक्ष्य है। Kotak को FY26-29 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू में 63% CAGR की उम्मीद है।

Advertisement

3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स

कोटक ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के लिए 5,305 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसके मौजूदा मार्केट प्राइस 4,960 रुपये से 7% अधिक है। डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी के पास FY26 के अंत तक ₹2.55 लाख करोड़ की ऑर्डर बुक थी। इससे अगले 7-8 साल के कारोबार की अच्छी विजिबिलिटी मिलती है। तेजस Mk2, हेलीकॉप्टर प्रोग्राम और Su-30MKI अपग्रेड से भी मौके बन सकते हैं।

4. जुबिलेंट इंग्रेविया

ब्रोकरेज ने जुबिलेंट इंग्रेविया के लिए 970 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि इसके मौजूदा मार्केट प्राइस 563.95 रुपये से इसमें 72% की तेजी आ सकती है। केमिकल सेक्टर की इस कंपनी को लेकर ब्रोकरेज का नजरिया सकारात्मक है। कंपनी को FY27 में ₹750-800 करोड़ EBITDA की उम्मीद है। इसके अलावा स्पेशियलिटी केमिकल्स और न्यू प्रोडक्ट पाइपलाइन से ग्रोथ मिलने की संभावना है।

Advertisement

5. पर्सिस्टेंट सिस्टम्स

ब्रोकरेज फर्म ने पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के लिए 6,500 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि इसके मौजूदा मार्केट प्राइस 6,092 रुपये से इसमें लगभग 7% की तेजी आ सकती है। AI से जुड़े खर्च में बढ़ोतरी का फायदा कंपनी को मिल सकता है। Nagarro के अधिग्रहण से बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने का मौका मिलेगा। ब्रोकरेज को FY27 में ऑर्गेनिक रेवेन्यू ग्रोथ 19.9% रहने की उम्मीद है।

6. टाइटन कंपनी

कोटक ने टाइटन कंपनी के लिए 5,050 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसके मौजूदा मार्केट प्राइस 4,503 रुपये से 12% अधिक है। सोने की कीमतों में स्थिरता से टाइटन को अपना मार्केट शेयर बढ़ाने और मध्यम अवधि में मार्जिन सुधारने में मदद मिलेगी। कंपनी ने अपनी कंसोलिडेटेड ज्वेलरी बिक्री के लिए CAGR आधार पर 19-20% का गाइडेंस बरकरार रखा है। चूंकि मार्केट शेयर अभी भी सिंगल डिजिट में है, इसलिए टाइटन के पास अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ग्रोथ की काफी संभावनाएं मौजूद हैं।

Advertisement

7. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

ब्रोकरेज ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस के लिए 85 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसके मौजूदा मार्केट प्राइस 56.99 रुपये से 49 फीसदी की बढ़त हासिल कर सकता है। उज्जीवन एक शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक है, जिसकी 26 राज्यों में 880 शाखाएं हैं और इसका लोन बुक 45,700 करोड़ रुपये का है। बैंक ने Q2FY27 में शानदार मुनाफा दर्ज किया है, जिसमें इक्विटी पर रिटर्न 20% और एसेट्स पर रिटर्न 2.4% रहा। बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Advertisement

About the Author

जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या...Read More

होममार्केटDiwali Stock Picks 2026: कोटक नियो ने संवत 2083 के लिए जारी की 7 शेयरों की लिस्ट, 7 से 72% तक मिल सकता है मुनाफा
अगला लेख पढ़ें
OPEN IN APP
HomeMarketsPortfolioPremiumGet App