DMart Q3 Results: मुनाफे में 18% का जोरदार उछाल, मार्जिन ने भी चौंकाया, जानें ब्रोकरेज की राय

एवेन्यू सुपरमार्ट्स यानी डीमार्ट ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही का मजबूत रिजल्ट जारी किया है। इसके बाद कई ब्रोकरेज फर्म ने इस पर अपनी राय दी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड12 Jan 2026, 02:11 PM IST
DMart
DMart

दिग्गज रिटेल चैन एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) ने शनिवार को अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा लगभग 18 प्रतिशत की शानदार बढ़त हासिल किया है। यह सालाना आधार पर 18.3% बढ़कर 855.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, बीते साल की समान तिमाही में 723.72 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। कंपनी के ऑपरेशन से रेवेन्यू में भी 13.3% की बढ़ोतरी हुई है और यह 18,100.88 करोड़ रुपये पहुंचा गया।

ब्रोकरेज ने कही ये बात

विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने इस शेयर को सेल रेटिंग दे दी है। सिटी का मानना है कि कंपनी की सेम-स्टोर ग्रोथ गिरकर 5.6% रह गई है। उनके अनुसार, स्टेपल्स में गिरावट और क्विक कॉमर्स से मिल रही कड़ी चुनौती ने डीएमार्ट की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। वहीं दूसरी ओर, जेफरीज और नुवामा ने 'होल्ड' की रेटिंग बरकरार रखी है। नुवामा ने डीएमार्ट के टारगेट प्राइस को 4,580 रुपये से घटाकर 4,351 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि तिमाही में मार्जिन अच्छा रहा हो, लेकिन यह बढ़त स्थायी नहीं लग रही है। आने वाले समय में स्टोर विस्तार और सीईओ के स्तर पर होने वाले बदलाव कंपनी के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं।

बिजनेस चलाने के लिए करना पड़ रहा ज्यादा खर्च

बता दें कि आम कंज्यूमर्स के लिए DMart हमेशा से ही किफायती खरीदारी का पसंदीदा ठिकाना रहा है। लेकिन अब बाजार की परिस्थिति तेजी से बदल रही है। सिटी ने अपनी रिपोर्ट में एक चिंताजनक बात यह कही है कि पिछले 12 में से 10 तिमाहियों में कंपनी के मुनाफे की रफ्तार उसकी इनकम की रफ्तार से पीछे रही है। इसका सीधा मतलब यह है कि कंपनी को अपना बिजनेस चलाने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें | 25,550 के नीचे पहुंचा Nifty 50, 6 दिनों में सेंसेक्स 2700 टूटा

डीमार्ट शेयर प्रदर्शन

सोमवार को एवेन्यू सुपरमार्केट्स (DMart) के शेयर लगभग फ्लैट ट्रेड कर रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर3,852 रुपये के लेवल पर कामकाज के लिए खुले, जबकि 3,918.60 रुपये के लेवल पर इंट्राडे हाई बनाए। वहीं, दोपहर लगभग बजे 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,832.80 के भाव पर कामकाज कर रहे थे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटDMart Q3 Results: मुनाफे में 18% का जोरदार उछाल, मार्जिन ने भी चौंकाया, जानें ब्रोकरेज की राय
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटDMart Q3 Results: मुनाफे में 18% का जोरदार उछाल, मार्जिन ने भी चौंकाया, जानें ब्रोकरेज की राय