Dr. Lal PathLabs Bonus Issue: शुक्रवार को एक्स-ट्रेड करेंगे शेयर, आज निवेश का आखिरी मौका

Dr. Lal PathLabs Bonus Issue: डा. लाल पैथलैब्स के शेयर कल यानी शुक्रवार, 19 दिसंबर को एक्स ट्रेड करेंगे। ऐसे में निवेशकों के पास आज शेयर खरीदने का आखिरी मौका है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड18 Dec 2025, 08:22 AM IST
Dr. Lal PathLabs Bonus Issue
Dr. Lal PathLabs Bonus Issue

Dr. Lal PathLabs Bonus Share Record Date: हेल्थ सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ. लाल पैथलैब्स (Dr. Lal PathLabs) के शेयरों पर निवेशकों का फोकस रहने वाला है। बहुत सारे निवेशक इस डायग्नोस्टिक कंपनी में निवेश कर मुनाफा कमाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन आज निवेश का आखिरी मौका है। दरअसल, कंपनी अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर इश्यू करने वाली है। इसका मलतब कंपनी हर पात्र शेयरधारक को 1 शेयर पर 1 शेयर फ्री में जारी करेगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट अब करीब आ गई है।

क्या है रिकॉर्ड डेट?

डॉ. लाल पैथलैब्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पहले ही ऐलान किया था कि कंपनी अपने योग्य शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसके लिए शुक्रवार, 19 दिसंबर रिकॉर्ड डेट घोषित की थी। यह वह तारीख है जब कंपनी अपने रजिस्टर और डिपॉजिटरी डेटा (NSDL और CDSL) की जांच करेगी, ताकि उन शेयरधारकों की पहचान की जा सके जो बोनस शेयर पाने के हकदार हैं।

क्यों आज ही शेयर खरीदना जरूरी?

भारत में मौजूदा समय में लागू T+1 सेटलमेंट सिस्टम के कारण रिकॉर्ड डेट ही एक्स-डेट (Ex-date) के रूप में भी काम करती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप कल यानी 19 दिसंबर को शेयर खरीदते हैं, तो आप इस बोनस के पात्र नहीं होंगे। बोनस का फायदा लेने के लिए आपको आज, 18 दिसंबर के बाजार बंद होने से पहले इन शेयरों की खरीदारी पूरी करनी होगी। जिन निवेशकों के नाम 19 दिसंबर को कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, उन्हीं के पोर्टफोलियो में नए शेयर जोड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें | आज भी बाजार में आ सकती है गिरावट, निफ्टी के लिए 26000 पर मजबूत रजिस्टेंस

इस दिन क्रेडिट होंगे शेयर

कंपनी की तरफ से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बोनस शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 22 दिसंबर को किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में नए शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

डॉ. लाल पैथलैब्स शेयर प्रदर्शन

बता दें कि बुधवार को डॉ. लाल पैथलैब्स के शेयर 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,805.50 के लेवल पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में इसने 11 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की है, जबकि 6 महीने की अवधि में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, साल 2025 में अब तक यह स्टॉक 8 फीसदी से नीचे आ चुका है। अगर एक साल के प्रदर्शन की बात करें, तो निवेशकों को 7 फीसदी से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटDr. Lal PathLabs Bonus Issue: शुक्रवार को एक्स-ट्रेड करेंगे शेयर, आज निवेश का आखिरी मौका
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटDr. Lal PathLabs Bonus Issue: शुक्रवार को एक्स-ट्रेड करेंगे शेयर, आज निवेश का आखिरी मौका