
Emcure Pharma Share Price: शेयर बाजार में बुधवार, 4 नवंबर को भी शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 9:40 बजे सेंसेक्स 351.52 अंक या 0.45% की तेजी के साथ 77,269.37 के लेवल पर कामकाज कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 103.50 अंक या 0.43% की बढ़ोतरी के साथ 23,914.35 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इसी बीच, निफ्टी 500 इंडेक्स में शामिल कंपनी एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma) के शेयरों में जोरदार तेजी आई है। आज के शुरुआती कारोबार में इसके शेयर 10 प्रतिशत तक की छलांग लगाए हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एमक्योर फार्मा के शेयर 1976.60 रुपये के मुकाबले 2,050 रुपये के लेवल पर खुले, जबकि कुछ ही देर में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,174.20 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। इसी के साथ यह स्टॉक अपने 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 1,306.50 रुपये है। अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर से यह शेयर 66 प्रतिशत से ज्यादा की रिकवरी कर चुका है।
कंपनी ने मंगलवार, 3 नवंबर को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए अपना फाइनेंशियल रिजल्ट पेश किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 326 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में 243 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया था। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 24 प्रतिशत मजबूत होकर 2,820 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की सितंबर तिमाही में 2270 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
एलेरा सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को लेकर अपनी ACCUMULATE रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "हमने वित्त वर्ष 27 से 29 तक के कोर EPS अनुमान 5 से 9 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं। फिलहाल एमक्योर 27 के कोर P/E के 30.5 गुना और 28 के कोर P/E के 26.6 गुना पर कारोबार कर रहा है। हमने टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,158 रुपये कर दिया है। यह 29 के कोर P/E के 24.5 गुना के साथ प्रति शेयर जोड़कर निकाला गया है। हम अक्यूमुलेट रेटिंग बनाए रखते हैं। घरेलू बिक्री में सुस्ती, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उत्पादों में बढ़ता कंपटीशन और मैन्युफैक्चरिंग साइट्स पर नियामकीय मुद्दे मुख्य जोखिम हैं।"
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।
राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.