ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ खुला, 7% प्रीमियम पर GMP, जानें पूरी डिटेल

ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार को बोली लगाने के लिए खुल गया। आज सुबह इसका जीएमपी 7 प्रतिशत प्रीमियम पर था।  

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Sep 2025, 11:02 AM IST
ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज आईपीओ
ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज आईपीओ

Epack Prefab Technologies IPO Opens Today: ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आज प्राइमरी मार्केट में दस्तक दे चुका है। इस आईपीओ में पैसा लगाने के लिए निवेशकों के पास 3 दिन का समय है। यानी 26 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से कंपनी 300 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी, जबकि 204 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल है। कंपनी ने आईपीओ के शेयरों के लिए 194-204 रुपये का प्राइस बैंड सेट किया है। वहीं, निवेशकों को बोली लगाने के लिए कम से कम 73 शेयरों के एक लॉट के लिए अप्लाई करना होगा।

ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज जीएमपी

आईपीओ प्राइस बैंड के अपर इंड के आधार पर कंपनी का पोस्ट-आईपीओ मार्केट कैपिटल लगभग 2,049 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। ग्रे मार्केट में ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का जीएमपी 14 रुपये या लगभग 7 प्रतिशत ऊपर है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पूरी तरह से बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार बदलाव होता रहता है।

कम से कम इतने रुपये करने होंगे निवेश

इस आईपीओ में निवेश करने के लिए कम से कम 58 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए न्यूनतम 14,892 रुपये की जरूरत पड़ेगी। वहीं, अधिकतम 13 लॉट या 754 शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है, जिसके लिए 1,53,816 रुपये का निवेश करना पड़ेगा। इस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 29 सितंबर को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि 1 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर लिस्ट होंगे।

यह भी पढ़ें | Jain Resource Recycling IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला 1250 करोड़ का इश्यू

ये है कंपनी का बिजनेस प्रोफाइल

Epack Prefab Technologies दो वर्टिकल में ऑपरेट करती है। यह प्री-इंजीनियरिंग बिल्डिंग (PEB) शॉल्यूसन और विस्तारित पॉलीस्टाइरीन (EPS) पैकेजिंग प्रोडक्ट्स के ऑपरेशन में जुटी हुई है। कंपनी ईपैक प्रीफैब ब्रांड के तहत इंडस्ट्रीयल, कॉमर्शियल, रेजिडेंशियल और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए एंड-टू-एंड प्रीफैब स्टील बिल्डिंग सॉल्यूशन प्रोवाइड कराती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ खुला, 7% प्रीमियम पर GMP, जानें पूरी डिटेल
More