Excelsoft Technologies IPO: आज शेयरों का होगा अलॉटमेंट, GMP में भी उछाल

Excelsoft Technologies IPO: एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ का अलॉटमेंट आज होने वाला है। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन कैसे स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Nov 2025, 12:46 PM IST
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज

Excelsoft Technologies IPO Allotment Date: एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ को निवेशकों का भरपूर प्यार मिला। तीन दिनों की बिडिंग के दौरान निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया। अब निवेशकों की निगाहें आईपीओ के अलॉटमेंट पर टिकी हुई हैं। एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के शेयरों का अलॉटमेंट आज होना है। वहीं, 26 नवंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 नवंबर को खुला था, जबकि 21 नवंबर तक निवेशकों ने बोली लगाई। इस दौरान कुल 45.46 गुना बुक किया गया।

बीएसई पर चेक करें

सबसे पहले bseindia.com की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद Equity चुनें और फिर ड्रॉपडाउन में आईपीओ का नाम सिलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर डालें।

कैप्चा भरकर सर्च करें

आपका स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर सबसे पहले जाएं।

इसके बाद इक्विटी और एसएमई आईपीओ बिड विकल्प चुनें।

इसके बाद कंपनी का नाम चुनकर पैन और एप्लीकेशन नंबर डालें।

सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर डिटेल दिखने लगेगी।

यह भी पढ़ें | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सिंध पर बयान के बदले पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर राग

रजिस्ट्रर की वेबसाइट से ऐसे चेक करें स्टेटस

इसके साथ ही निवेशक रजिस्ट्रार MUFG Intime की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको in.mpms.mufg.com पर विजिट करना होगा।

इसके बाद कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद पैन, एप्लीकेशन नंबर डीपी आईडी या अकाउंट नंबर में से किसी एक के माध्यम स्टेटस चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जान लीजिए आज का ताजा रेट

Excelsoft Technologies GMP Today

बता दें कि आज एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 8 रुपये था। ऐसे में इसकी लिस्टिंग 120 रुपये के इश्यू प्राइस के आधार पर 128 रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, जीएमपी पूरी तरह से मार्केट की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार बदलाव होता रहता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटExcelsoft Technologies IPO: आज शेयरों का होगा अलॉटमेंट, GMP में भी उछाल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटExcelsoft Technologies IPO: आज शेयरों का होगा अलॉटमेंट, GMP में भी उछाल