Excelsoft IPO Day 2: अच्छी ओपनिंग के बाद दूसरे दिन कैसा है GMP, खरीदें या अभी रुकें? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Excelsoft Technologies IPO Day 2: Excelsoft Technologies IPO को दूसरे दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आज इसका जीएमपी 15.5 है, जिससे लिस्टिंग प्राइस 135.5 तक जा सकता है। रिटेल और NII निवेशकों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई, जबकि QIBs की भागीदारी कम रही है। देखें पूरी रिपोर्ट।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड20 Nov 2025, 09:49 AM IST
Excelsoft IPO Day 2: GMP और सब्सक्रिप्शन
Excelsoft IPO Day 2: GMP और सब्सक्रिप्शन

Excelsoft Technologies IPO Day 2: Excelsoft Technologies का IPO जैसे ही खुला, निवेशकों की दिलचस्पी साफ दिखने लगी। 19 नवंबर को पब्लिक इश्यू ओपन हुआ था और यह कल 21 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ के दूसरे दिन यानी आज 20 नवंबर को निवेशकों का मूड पॉजिटिव दिखाई दे रहा है, खासकर तब जब कंपनी की GMP भी प्रीमियम दिखा रही है।

प्राइस बैंड और इशू साइज

कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 114 से 120 प्रति शेयर तय किया है। कुल 500 करोड़ जुटाने की योजना है, जिसमें से 180 करोड़ फ्रेश इश्यू है और बाकी 320 करोड़ OFS यानी ऑफर फॉर सेल के जरिए आएंगे। इस इश्यू का रजिस्ट्रार MUFG इनटाइम इंडिया है और आनंद राठी एडवाइजर्स लीड मैनेजर की भूमिका निभा रहा है।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीखें

IPO का अलॉटमेंट 22 नवंबर को फाइनल होने का अनुमान है। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उन्हें 24 नवंबर तक क्रेडिट मिल जाएगा। जिन्हें अलॉटमेंट नहीं मिलेगा, उनके रिफंड भी उसी दिन प्रोसेस होंगे। शेयर की लिस्टिंग 26 नवंबर को BSE और NSE दोनों पर होगी।

जुटाए पैसे कहां-कहां होंगे खर्च?

Excelsoft इन फंड्स का इस्तेमाल नई बिल्डिंग और जमीन खरीदने, मैसूर में इलेक्ट्रिकल सिस्टम अपग्रेड करने, IT इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी। साथ ही कंपनी ने IPO लॉन्च से पहले 18 नवंबर को एंकर इन्वेस्टर्स से 150 करोड़ जुटाए हैं।

अब तक कितना सब्सक्रिप्शन?

पहले दिन के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों को देखें तो एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। पहले ही दिन यह इश्यू 1.56 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। रिटेल इन्वेस्टर्स की बात करें तो यहां सब्सक्रिप्शन 2.01 गुना पहुंच गया, जबकि NII कैटेगरी यानी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने इसे 2.60 गुना तक सब्सक्राइब किया। इसके मुकाबले QIB यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की दिलचस्पी काफी कम रही और यहां सिर्फ 1% बिड्स आईं।

कुल मिलाकर 2.91 करोड़ शेयरों के मुकाबले 4.55 करोड़ शेयरों की बिड्स दर्ज हो चुकी हैं, जिससे यह साफ है कि छोटे और बड़े निवेशक दोनों रुचि दिखा रहे हैं।

Excelsoft IPO Day 2: दूसरे दिन कैसा है रिस्पॉन्स

Excelsoft Technologies के IPO में दूसरे दिन भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। दोपहर 1:05 बजे तक IPO 4.12 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। रिटेल इन्वेस्टर्स ने तो मानो लाइन ही लगा दी, 4.30x सब्सक्रिप्शन, जबकि NII कैटेगरी में 9.14x बिड्स आ चुकी थीं। हां, QIBs की तरफ से रिस्पॉन्स अभी थोड़ा कम दिखा और सिर्फ 4% बिड्स ही आईं।

कुल मिलाकर कंपनी को 2.91 करोड़ शेयरों के मुकाबले 12 करोड़ से ज्यादा बिड्स मिल चुकी हैं, जिससे साफ है कि निवेशकों का भरोसा अभी भी मजबूत है।

आज का GMP

आज 20 नवंबर को इसका GMP करीब 15.5 था। इसका सीधा मतलब ये है कि शेयर की लिस्टिंग लगभग 135.5 के आस-पास हो सकती है, जो इश्यू प्राइस से करीब 13% ज्यादा बैठता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निवेशकों का सेंटिमेंट फिलहाल पॉजिटिव है।

लॉट साइज और निवेश की न्यूनतम रकम

अगर कोई निवेशक इस IPO में अप्लाई करना चाहता है तो एक लॉट में 125 शेयर शामिल हैं। रिटेल निवेशक के लिए कम से कम एक लॉट खरीदना जरूरी है, जिसकी कीमत लगभग 15,000 पड़ती है। वहीं जो ज्यादा पैसे लगाना चाहें, वे अधिकतम 13 लॉट तक खरीद सकते हैं, यानी कुल निवेश करीब 1,95,000 तक जा सकता है।

कंपनी का अब तक का परफॉरमेंस

अब बात कंपनी की कमाई की करें तो प्रॉफिट के नंबर थोड़े उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 22.41 करोड़ था, जो FY24 में घटकर 12.75 करोड़ रह गया। लेकिन FY25 में कंपनी ने जोरदार रिकवरी दिखाई और प्रॉफिट बढ़कर 34.69 करोड़ तक पहुंच गया। रेवेन्यू की स्थिति और बेहतर है, FY23 के 195 करोड़ से बढ़ते-बढ़ते FY25 में यह 233 करोड़ तक पहुंच गया है। इन आंकड़ों से साफ है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल स्टेबल है और ग्रोथ भी दिख रही है।

अप्लाई करें या न करें?

मार्केट एक्सपर्ट्स की राय देखें तो ज्यादातर लोग इस IPO को लेकर पॉजिटिव दिखाई दे रहे हैं। Lakshmishree Investment ने इसे ‘सब्सक्राइब’ बताया है, क्योंकि कंपनी के AI-बेस्ड प्लेटफॉर्म और ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट्स इसे लंबी अवधि में मजबूत बना सकते हैं। SBI Securities ने थोड़ा संतुलित नजरिया रखा है और इसे ‘न्यूट्रल’ कहा है, क्योंकि कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ धीमा रहा है, हालांकि वैल्यूएशन ठीक-ठाक बताया गया है। Reliance Securities ने भी ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है, खासतौर पर कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल्स, ग्लोबल क्लाइंट बेस और AI पर फोकस की वजह से।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटExcelsoft IPO Day 2: अच्छी ओपनिंग के बाद दूसरे दिन कैसा है GMP, खरीदें या अभी रुकें? जानें एक्सपर्ट्स की राय
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटExcelsoft IPO Day 2: अच्छी ओपनिंग के बाद दूसरे दिन कैसा है GMP, खरीदें या अभी रुकें? जानें एक्सपर्ट्स की राय