Excelsoft Technologies: शेयरों ने की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन ही मिला 13% मुनाफा

Excelsoft Technologies IPO: शेयर बाजार में एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने जोरदार डेब्यू किया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड26 Nov 2025, 10:27 AM IST
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिस्टिंग
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिस्टिंग

Excelsoft Technologies Listing Price: एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने आज धमाकेदार एंट्री की है। इसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पर 135 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। वहीं, इसका इश्यू प्राइस 120 रुपये प्रति शेयर था। यानी लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को 12.5 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। यह लिस्टिंग बाजार में तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज आई तेजी की वजह से हुई है।

GMP से ज्यादा पर हुई लिस्टिंग

बुधवार को सुबह लिस्टिंग से पहले एक्सेलसॉफ्ट का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 127 रुपये के आसपास लिस्टिंग का संकेत दे रहा था। लेकिन शेयरों ने इससे ज्यादा प्रीमियम पर डेब्यू किए हैं। निवेशकों के बीच एजुकेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में कंपनी की मजबूत पकड़ और लंबे समय से चल रहे ग्लोबल क्लाइंट रिलेशनशिप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

2 हिस्सों में बंटा था आईपीओ

बता दें कि सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से कंपनी 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। यह आईपीओ 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 21 नवंबर तक बोलियां लगाई गईं। वहीं, 24 नवंबर को शेयर अलॉटमेंट फाइनल हुआ था। यह आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) और फ्रेश इक्विटी शेयरों का मिश्रण था। कंपनी ने 180 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए, जबकि 320 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) था।

निवेशकों का मिला भरपूर प्यार

कंपनी ने आईपीओ के शेयरों के लिए 114-120 रुपये का इश्यू प्राइस सेट किया था। आईपीओ को कुल 45.46 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। सबसे ज्यादा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 107.04 गुना बुक किया गया। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 50.06 गुना और रिटेल ने 16.44 गुना बोली लगाई। कुल मिलाकर 132.59 करोड़ शेयरों की बोली आई, जबकि 2.91 करोड़ शेयर का इश्यू था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटExcelsoft Technologies: शेयरों ने की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन ही मिला 13% मुनाफा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटExcelsoft Technologies: शेयरों ने की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन ही मिला 13% मुनाफा