Fed Rate Cut: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, दरें 3.5-3.75% पर कायम

Fed Rate Cut: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जो 3.5% से 3.75% के बीच बरकरार है। ये स्तर 2022 के बाद का सबसे निचला है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड29 Jan 2026, 07:25 AM IST
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया

Federal Reserve Interest Rate Cut: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) ने इस साल की अपनी पहली बैठक के ऐलान में सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दरअसल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फेड ने फेडरल फंड्स रेट को 3.5% से 3.75% के बीच बरकरार रखा है। ये स्तर 2022 के बाद का सबसे निचला है।

दिसंबर में हुई थी कटौती

पिछले साल सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर की लगातार तीन बैठकों में फेड ने दरों में कटौती की थी। कुल मिलाकर 2025 में 0.75% की कटौती की गई थी। अब समिति का मानना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था ठोस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, इसलिए फिलहाल किसी बदलाव की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें | नौकरीपेशा से रिटायर्ड तक, बजट 2026 को लेकर टैक्सपेयर्स की लंबी लिस्ट

फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने कहा कि रोजगार बाजार में स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक वृद्धि अब मजबूत कही जा सकती है, जो पिछले महीने की मामूली आकलन से बेहतर है। समिति ने 10-2 के मत से दरों को स्थिर रखने का समर्थन किया। पॉवेल ने केवल ब्याज दरों पर ही नहीं, बल्कि अमेरिका के बढ़ते सरकारी कर्ज और बजट घाटे पर भी चिंता जताई है।

बता दें कि ये फैसला उस समय आया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार पॉवेल की आलोचना कर रहे हैं कि उन्होंने दरों में तेजी से कटौती नहीं की। बाजार में अटकलें हैं कि जल्द ही पॉवेल के उत्तराधिकारी का नाम सामने आ सकता है। ब्लैकरॉक के रिक रीडर और पूर्व फेड गवर्नर केविन वार्श को संभावित दावेदार माना जा रहा है।

फेड पर विशेषज्ञों की राय

गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट के विशेषज्ञों का मानना है कि फेड फिलहाल लंबे समय तक इसी स्थिति में रह सकता है। मजबूत आर्थिक गतिविधि और रोजगार बाजार में स्थिरता से संकेत मिलता है कि तत्काल किसी अतिरिक्त कटौती की जरूरत नहीं है। हालांकि, महंगाई में नरमी आने पर इस साल आगे चलकर दो और कटौती की संभावना जताई जा रही है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटFed Rate Cut: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, दरें 3.5-3.75% पर कायम
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटFed Rate Cut: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, दरें 3.5-3.75% पर कायम