Multibagger Stock: शेयर बाजार में कुछ कंपनियां चुपचाप काम करती हैं, लेकिन अचानक अपने दमदार नतीजों से सबको चौंका देती हैं। ऐसी ही एक कंपनी है Integrated Industries, जिसने हाल ही में ऐसे आंकड़े पेश किए हैं कि निवेशकों की नजरें इस स्टॉक पर फिर से टिक गई हैं। शुक्रवार को तो शेयर 5% के ऊपरी सर्किट ₹25.36 पर बंद हुआ और अब सोमवार को भी इस पर अच्छी-खासी हलचल दिख सकती है।
दिए हैं जबरदस्त रिटर्न्स
पिछले छह महीनों में इस स्टॉक में करीब 4.37% की गिरावट और पिछले एक साल में लगभग 34% की कमी दर्ज हुई है। लेकिन लंबी अवधि में इसने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। इसने पिछले पांच सालों में लगभग 50,620% का जबरदस्त फायदा अपने निवेशकों को दिया है।
कुछ ऐसे हैं तिमाही नतीजे
14 नवंबर को कंपनी ने अपने Q2 FY26 के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट 104% बढ़कर ₹29.99 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹14.7 करोड़ था। रेवेन्यू 54% बढ़कर ₹286.46 करोड़ पहुंचा। खर्चे भी 49% बढ़कर ₹257.13 करोड़ रहे। EBITDA 109% की छलांग लगाकर ₹30.7 करोड़ तक पहुंच गया।
हाफ ईयर परफॉर्मेंस और विस्तार योजनाएं
पहले छह महीनों में नेट सेल्स 64% बढ़कर ₹536.72 करोड़ और नेट प्रॉफिट दोगुना होकर ₹54.66 करोड़ रहा। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ गोयल ने कहा कि कंपनी ने नॉर्थ इंडिया में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत किया, एक्सपोर्ट बढ़ाए और नए प्रोडक्ट वेरिएंट लॉन्च किए। साथ ही अफ्रीका और मिडिल ईस्ट से बढ़ते ऑर्डर्स को पूरा करने के लिए क्षमता विस्तार पर भी काम जारी है।
कंपनी प्रोफाइल
1995 में बनी Integrated Industries लिमिटेड FMCG सेक्टर की पुरानी कंपनी है। यह ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स, बिस्किट और बेकरी आइटम्स बनाती है। समय के साथ इसने क्वालिटी और इनोवेशन पर ध्यान देकर अपनी पकड़ मजबूत की है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।