FPI ने इस साल भारतीय पूंजी बाजार से निकाले 74,822 करोड़ रुपये

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस साल 26 दिसंबर तक भारतीय पूंजी बाजार से 74, 822 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।

वार्ता
अपडेटेड28 Dec 2025, 02:45 PM IST
साल के 12 में से आठ महीने तक FPI ने बिकवाली की।
साल के 12 में से आठ महीने तक FPI ने बिकवाली की।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस साल 26 दिसंबर तक भारतीय पूंजी बाजार से 74, 822 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। शुद्ध निकासी का मतलब है कि उन्होंने जितना पैसा बाजार में लगाया है उससे 74,822 करोड़ रुपये ज्यादा निकाले हैं। अकेले दिसंबर में अब तक 29,571 करोड़ रुपये की निकासी की गई है जो जनवरी के बाद सबसे अधिक है। साल के 12 में से आठ महीने एफपीआई बिकवाली की हैं, जबकि बाकी 4 महीने वे शुद्ध रूप से खरीदारी में रहे।

सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, पूरे साल के दौरान एफपीआई ने शुद्ध रूप से 1,52,227 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। वहीं, उन्होंने जमकर डेट में खरीदारी की। उन्होंने 72,893 रुपये के डेट की शुद्ध खरीदी की।

म्यूचुअल फंड में उनका शुद्ध निवेश 10,877 करोड़ रुपये रहा। हाइब्रिड उपकरणों में भी उन्होंने 1,442 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। दिसंबर में एफपीआई ने 14,734 करोड़ रुपये की इक्विटी की शुद्ध बिकवाली की। महीने के दौरान डेट, हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में भी उनका निवेश नकारात्मक रहा।

यह भी पढ़ें | टॉप-10 में से सात कंपनियों को लगा बड़ा झटका, 35,439 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

अक्टूबर में कैसा रहा था एफपीआई का रुख?

अक्टूबर में थोड़े समय के लिए यह रुझान थमा था, जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 14,610 करोड़ रुपये का निवेश किया और तीन महीनों से जारी भारी बिकवाली का सिलसिला टूटा था। इससे पहले एफपीआई ने सितंबर में 23,885 करोड़ रुपये, अगस्त में 34,990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटFPI ने इस साल भारतीय पूंजी बाजार से निकाले 74,822 करोड़ रुपये
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटFPI ने इस साल भारतीय पूंजी बाजार से निकाले 74,822 करोड़ रुपये