इस हफ्ते खुल रहे हैं ये IPO, पैसे लगाने के लिए रहें तैयार, प्राइस बैंड और डेट करें चेक

शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में थोड़ी सुस्ती के बाद अब फिर से हलचल बढ़ने वाली है। आने वाले हफ्ते में तीन नए आईपीओ निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं, जिनमें दो मेनबोर्ड और एक एसएमई सेगमेंट का पब्लिक इश्यू शामिल है।

Ashutosh Kumar
अपडेटेड8 Feb 2026, 05:24 PM IST
आईपीओ
आईपीओ (Livemint)

शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में थोड़ी सुस्ती के बाद अब फिर से हलचल बढ़ने वाली है। आने वाले हफ्ते में तीन नए आईपीओ निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं, जिनमें दो मेनबोर्ड और एक एसएमई सेगमेंट का पब्लिक इश्यू शामिल है। मेनबोर्ड में Fractal Analytics IPO और Aye Finance IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे, जबकि एसएमई कैटेगरी में Marushika Technology IPO निवेशकों को मौका देगा। इसके अलावा, इसी हफ्ते दो एसएमई आईपीओ की लिस्टिंग भी देखने को मिलेगी, जिससे बाजार में रौनक बनी रहेगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते आने वाले अपकमिंग IPO के बारे में विस्तार से।

Fractal Analytics IPO

सबसे पहले बात करें Fractal Analytics IPO की। यह IPO 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा। यह एक बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसका कुल साइज करीब 2,833.90 करोड़ रुपये का है। इसमें 1.14 करोड़ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिसकी वैल्यू करीब 1,023.50 करोड़ रुपये है। जबकि 2.01 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे, जिनकी कीमत लगभग 1,810.40 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर Kotak Mahindra Capital हैं और रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी MUFG Intime India संभाल रही है।

Aye Finance IPO

दूसरी ओर Aye Finance IPO भी 9 फरवरी को ही खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा। इस इश्यू का कुल साइज 1,010 करोड़ रुपये है। इसमें 710 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिसके तहत 5.50 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी होगा, जिसमें 2.33 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 122 से 129 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। Axis Capital Ltd. इस इश्यू की लीड मैनेजर है, जबकि Kfin Technologies को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

Marushika Technology IPO

एसएमई सेगमेंट की बात करें तो Marushika Technology IPO 12 फरवरी को खुलेगा और 16 फरवरी को बंद होगा। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसका साइज करीब 26.97 करोड़ रुपये है और इसमें 0.23 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 111 से 117 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके अलावा, निवेशकों की नजर Grover Jewells IPO और Brandman Retail IPO की लिस्टिंग पर भी रहेगी, जो दोनों ही 11 फरवरी को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने वाले हैं। कुल मिलाकर, आने वाला हफ्ता आईपीओ निवेशकों के लिए काफी एक्शन से भरा रहने वाला है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटइस हफ्ते खुल रहे हैं ये IPO, पैसे लगाने के लिए रहें तैयार, प्राइस बैंड और डेट करें चेक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटइस हफ्ते खुल रहे हैं ये IPO, पैसे लगाने के लिए रहें तैयार, प्राइस बैंड और डेट करें चेक