828 करोड़ के इस IPO में निवेश का आखिरी मौका, अब तक 50% सब्सक्रिप्शन ही मिला, जानें पूरी डिटेल

Fujiyama Power Systems IPO: फुजियामा पावर सिस्टम्स के आईपीओ ने तीसरे दिन की बिडिंग में अब तक 50 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन हासिल किया है। वहीं, इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सुस्त लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड17 Nov 2025, 12:30 PM IST
फुजियामा पावर सिस्टम्स
फुजियामा पावर सिस्टम्स

Fujiyama Power Systems IPO GMP Today: फुजियामा पावर सिस्टम्स के आईपीओ में आज निवेश का आखिरी दिन है। ऐसे में जो निवेशक इस आईपीओ सब्सक्राइब करना चाहते हैं, वे 5 बजे तक बोली लगा सकते हैं। यह सार्वजनिक पेशकश पिछले सप्ताह 13 नवंबर को खुला था। दो दिनों की बिडिंग के दौरान इसे महज 40 फीसदी सब्सक्रिप्शन ही हासिल हुआ। वहीं, आज सुबह 11:20 बजे तक कुल 50 फीसदी बुकिंग दर्ज किया गया। कंपनी इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के जरिए 828 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की थी। लेकिन निवेशकों को यह पेशकश पसंद नहीं आ रही है। ग्रे मार्केट में भी इसके शेयर सुस्त लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे हैं।

अब तक महज 50% ही सब्सक्रिप्शन

फुजियामा पावर सिस्टम्स के आईपीओ ने तीसरे दिन की बिडिंग में अब तक 50 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन हासिल किया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने सबसे ज्यादा जोश दिखाया। इनका सेगमेंट 81 प्रतिशत तक भरा, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने केवल 20 प्रतिशत ही बोली लगाई। इसके अलावा, रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 45 प्रतिशत बुकिंग आई।

यह भी पढ़ें | सऊदी अरब में मदीना के पास हुई बस-टैंकर की टक्कर, 42 भारतीयों के मरने की आशंका

फुजियामा पावर जीएमपी टूडे

अगर फुजियामा पावर सिस्टम्स के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें, तो सोमवार को सुबह यह जीरो था। इसका मतलब आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 228 रुपये पर ही यह ट्रेड कर रहा है। इसमें कोई प्रीमियम नहीं है। ऐसे में इसकी लिस्टिंग इस भाव के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पूरी तरह से बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें बदलाव होता रहता है।

यह भी पढ़ें | कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच बोले शिवकुमार- ब्लैकमेल नहीं, समर्पण मेरी पहचान

IPO प्राइस बैंड और अन्य डिटेल

बता दें कि यह सार्वजनिक पेशकश 828 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने इसके लिए 216-228 रुपये का प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है। इसमें कंपनी 600 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी, जबकि 228 रुपये करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी ने 65 शेयरों का एक लॉट तय किया है। ऐसे में रिटेल निवेशकों को कम से कम 65 शेयर के लिए बोली लगानी पड़ेगी। इसके लिए न्यूनतम निवेश की रकम 14,820 रुपये है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केट828 करोड़ के इस IPO में निवेश का आखिरी मौका, अब तक 50% सब्सक्रिप्शन ही मिला, जानें पूरी डिटेल
More