
Sensex top 10 Companies Market Cap: छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों वाले पिछले सप्ताह के दौरान सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 1,55,710.74 करोड़ रुपये बढ़ गया। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।
पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 259.69 अंक या 0.30 प्रतिशत चढ़ा। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 85,290.06 अंक के अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू गया।
शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को लाभ हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में गिरावट आई।
इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 43,744.59 करोड़ रुपये घटकर 9,82,746.76 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 20,523.68 करोड़ रुपये घटकर 5,91,486.10 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 11,983.68 करोड़ रुपये घटकर 15,28,227.10 करोड़ रुपये रह गया।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एलआईसी का स्थान रहा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.