Gaja Alternative IPO Listing: ₹160 प्राइस बैंड, लेकिन ₹179 पर लिस्टिंग के संकेत, पहले ही दिन होगी निवेशकों की चांदी!

Gaja Alternative IPO Listing: गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर आज BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। ₹160 के इश्यू प्राइस और ₹19 के मजबूत GMP के साथ, यह शेयर ₹179 के आसपास लिस्ट हो सकता है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड26 Aug 2026, 07:24 AM IST
Gaja Alternative IPO Listing:  <span class='webrupee'>₹</span>160 प्राइस बैंड, लेकिन  <span class='webrupee'>₹</span>179 पर लिस्टिंग के संकेत
Gaja Alternative IPO Listing: ₹160 प्राइस बैंड, लेकिन ₹179 पर लिस्टिंग के संकेत

Gaja Alternative IPO Listing: शेयर बाजार में आज एक और नई कंपनी की एंट्री हो रही है। गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (Gaja Alternative Asset Management Limited) के शेयर आज, यानी बुधवार 26 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। जिन निवेशकों को इसका अलॉटमेंट मिला है, उनकी नजरें लिस्टिंग पर टिकी हुई हैं। इसके शेयर BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर डेब्यू करेंगे। ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर निवेशकों को पहले दिन संतोषजनक मुनाफा मिलने की उम्मीद है।

10 बजे से शुरू होगी ट्रेडिंग

एक्सचेंज की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कंपनी के इक्विटी शेयर 'B' ग्रुप ऑफ सिक्योरिटीज के तहत लिस्ट किए जाएंगे। बुधवार सुबह एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन के बाद सुबह 10 बजे से शेयरों की सामान्य खरीद-बिक्री शुरू हो जाएगी। कंपनी के आईपीओ का अलॉटमेंट सोमवार, 24 अगस्त को फाइनल हुआ था।

ग्रे मार्केट में ₹19 पर GMP

ग्रे मार्केट में गाजा अल्टरनेटिव के शेयरों को लेकर पॉजिटिव ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आज इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹19 के उछाल पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ का अपर प्राइस बैंड ₹160 तय किया गया था। इस आधार पर अनुमानित लिस्टिंग ₹179 के आसपास लिस्ट हो सकती है। यानी, निवेशकों को लगभग 11.88% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है।

कंपनी के बिजनेस मॉडल में क्या है खास?

कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट सेगमेंट के वाइस प्रेसिडेंट महेश एम. ओझा के मुताबिक, गाजा कैपिटल का बिजनेस मॉडल काफी मजबूत है। अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) सेगमेंट में पहले कदम उठाने का फायदा कंपनी को मिल रहा है। यह एक एसेट-लाइट और स्केलेबल प्लेटफॉर्म है, जिसमें मुनाफे की बेहतर संभावनाएं हैं। कंपनी पारंपरिक एसेट मैनेजर्स से अलग है, क्योंकि यह मैनेजमेंट फीस, कैरीड इंटरेस्ट और स्पॉन्सर कमिटमेंट्स जैसे कई जरियों से कमाई करती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटGaja Alternative IPO Listing: ₹160 प्राइस बैंड, लेकिन ₹179 पर लिस्टिंग के संकेत, पहले ही दिन होगी निवेशकों की चांदी!
More