Gaja Capital IPO: 19 अगस्त से खुलेगा गाजा कैपिटल का IPO, ₹152-160 तय हुआ प्राइस बैंड, क्या आपको करना चाहिए निवेश?

 Gaja Capital IPO: गाजा कैपिटल का 550 करोड़ का आईपीओ 19 अगस्त से खुल रहा है। 152- 160 प्राइस बैंड तय किया गया है। जानिए अलॉटमेंट और लिस्टिंग की पूरी डिटेल।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड13 Aug 2026, 09:37 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
19 अगस्त को खुलेगा गाजा कैपिटल का आईपीओ
19 अगस्त को खुलेगा गाजा कैपिटल का आईपीओ

Gaja Capital IPO Listing Date: अगर आप भी आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी 'गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट' अपना आईपीओ लेकर आ रही है। अगर आप प्राइमरी मार्केट में निवेश कर कमाई करने का मौका तलाश रहे हैं, तो ये आईपीओ आपके लिए शानदार मौका बन सकता है।

कब लगा सकेंगे बोली?

गाजा कैपिटल ने अपने 550 करोड़ के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड और तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। गोपाल जैन द्वारा प्रमोटेड इस कंपनी के शेयर में निवेश के लिए बोली प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू होगी और आप इसमें शुक्रवार, 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे।वहीं, संस्थागत निवेशकों यानी एंकर इन्वेस्टर्स (Anchor Investors) के लिए ये इश्यू मंगलवार, 18 अगस्त को एक दिन के लिए खुलेगा।

यह भी पढ़ें | Jio Credit में 49.9% हिस्सेदारी खरीदेगा बैंक ऑफ अमेरिका, जानिए ग्राहकों पर असर

कब होगी गाजा कैपिटल के शेयर की लिस्टिंग?

गाजा कैपिटल का इश्यू बंद होने के बाद, शेयरों के अलॉटमेंट का काम सोमवार तक पूरा होने की संभावना है। अगर आपको शेयर नहीं मिलते हैं, तो 25 अगस्त से रिफंड प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं अगर लिस्टिंग की बात की जाए, तो बुधवार, 26 अगस्त को कंपनी के शेयर देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

यह भी पढ़ें | शहरों से ज्यादा गांवों में ज्यादा बढ़ी महंगाई, 4.45% के रिकॉर्ड पर पहुंची सीपीआई

गाजा कैपिटल IPO का स्नैपशॉट

पैरामीटर जानकारी
कंपनी का नामगाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट (Gaja Capital)
आईपीओ खुलने की तारीख19 अगस्त (बुधवार)
आईपीओ बंद होने की तारीख21 अगस्त (शुक्रवार)
एंकर इनवेस्टर बिडिंग18 अगस्त (मंगलवार)
प्राइस बैंड 152 से 160 प्रति शेयर
फेस वैल्यू 5 प्रति इक्विटी शेयर
लॉट साइज़93 शेयर (और 93 के गुणक में)
इश्यू का कुल आकार 550 करोड़
फ्रेश इश्यू 450 करोड़
ऑफर फॉर सेल (OFS) 100 करोड़
अलॉटमेंट की संभावित तारीख24 अगस्त
रिफंड और डिमैट ट्रांसफर25 अगस्त
संभावित लिस्टिंग तारीख26 अगस्त (BSE एवं NSE)
आरक्षण (Reservation)QIB: ≤50% | NII: ≥15% | Retail: ≥35%
मर्चेंट बैंकर (Book Running Managers)JM Financial, IIFL Financial Services
यह भी पढ़ें | निफ्टी के लिए क्यों भारी पड़ रहा है 24500 का स्तर? जानिए आज की ट्रेडिंग रणनीति

क्या है कंपनी का प्लान?

गाजा कैपिटल ने आईपीओ से मिलने वाले पैसे का प्लान भी बता दिया है। कंपनी के अनुसार कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाले 372 करोड़ का इस्तेमाल अपने फंड्स में स्पॉन्सर कमिटमेंट और ब्रिज लोन चुकता करने में करेगी। JM Financial और IIFL Financial Services इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं। बता दें कि FY26 में कंपनी का मुनाफा 33.8% बढ़कर 79.6 करोड़ रहा, जबकि ऑपरेशनल रेवेन्यू 11% बढ़कर 135.5 करोड़ तक पहुंच गया।

About the Author

अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटGaja Capital IPO: 19 अगस्त से खुलेगा गाजा कैपिटल का IPO, ₹152-160 तय हुआ प्राइस बैंड, क्या आपको करना चाहिए निवेश?
More