Ganesh Consumer सहित इन 4 IPO में किसका GMP सबसे हाई? किसमें बन रहा मुनाफे का मौका

IPO GMP News: इस हफ्ते लॉन्च हुए कुछ आईपीओ में भारी डिमांड देखने को मिल रही है। इसके अलावा, इनके जीएमपी में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है। आइए उन 4 आईपीओ के जीएमपी को जानते हैं, जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Sep 2025, 12:59 PM IST
आईपीओ जीएमपी
आईपीओ जीएमपी

IPO GMP News: पिछले कुछ महीनों से शेयर बाजार डांवाडोल नजर आ रहा है। ऐसे में ज्यादातर निवेशक प्राइमरी मार्केट की तरफ भागने लगे हैं। अब निवेशक कैपिटल मार्केट में पैसा लगाने की बजाय कम जोखिम वाले अन्य निवेश की तलाश में जुटे हुए हैं। इस बीच, बाजार में आईपीओ की भरमार से निवेशकों में एक नया जोश आया है। इन आईपीओ ने निवेशकों को अच्छा लिस्टिंग गेन भी दिया है, जिससे इनकी डिमांड में बंपर उछाल देखने को मिला है।

साल 2025 में अब तक 51 आईपीओ की लिस्टिंग हुई, जिसमें से 37 ने पॉजिटिव लिस्टिंग दी, जबकि 14 डिस्काउंट के साथ डेब्यू किए। इन आईपीओ का एवरेज लिस्टिंग गेन 12.66 प्रतिशत है। इस खबर में हम 4 उन आईपीओ के जीएमपी के बारे में चर्चा करें, जिसमें भारी डिमांड देखी जा रही है।

Ganesh Consumer IPO GMP

गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का आईपीओ 22 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि आज इसमें निवेश का आखिरी दिन है। इस आईपीओ के शेयरों के लिए 306-322 रुपये का प्राइस बैंड सेट किया गया है। इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से कंपनी 408.80 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। इसमें दिग्गज निवेश आशीष कचोलिया ने भी पैसा लगाया है। बुधवार को गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का GMP 9 रुपये प्रीमियम पर था, जो 2.8 प्रतिशत लिस्टिंग गेन का संकेत है।

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स IPO GMP

इसके साथ ही आज Atlanta Electricals IPO का भी आखिरी दिन है। आज सुबह 11:12 बजे तक इस इश्यू को 5.34 गुना बुक किया गया। इस इश्यू के माध्यम से कंपनी 687.34 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। इसका प्राइस बैंड 718-754 रुपये प्रति शेयर है। अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स का IPO अनलिस्टेड मार्केट में मजबूत डिमांड आकर्षित कर रहा है। आज इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 135 रुपये था।

यह भी पढ़ें | PhonePe ने IPO के लिए दाखिल किया ड्राफ्ट, ₹1200 करोड़ हो सकता है इश्यू साइज
यह भी पढ़ें | ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ खुला, 7% प्रीमियम पर अनलिस्टेड शेयर
यह भी पढ़ें | Jain Resource Recycling IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला 1250 करोड़ का इश्यू

Solarworld Energy Solutions IPO GMP

वहीं, मंगलवार को लॉन्च हुए सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशन आईपीओ के लिए दूसरे दिन बिडिंग जारी है। इस सार्वजनिक पेशकश में पहले दिन रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की मजबूत डिमांड देखी गई। इस आईपीओ के लिए 333-351 रुपये का प्राइस बैंड सेट किया गया है। आज ग्रे मार्केट में Solarworld Energy Solutions IPO के शेयर 65 रुपये प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे थे।

Jaro Institute IPO GMP

इसके बाद Jaro Institute IPO में आज दूसरे दिन की बोली लगाई जा रही है। यह पब्लिक इश्यू मंगलवार को खुला था, जबकि गुरुवार को बंद हो रहा है। इसका प्राइस बैंड 846-890 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से 450 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। बुधवार को जारो इंस्टीट्यूट आईपीओ का जीएमपी 124 रुपये है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटGanesh Consumer सहित इन 4 IPO में किसका GMP सबसे हाई? किसमें बन रहा मुनाफे का मौका
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटGanesh Consumer सहित इन 4 IPO में किसका GMP सबसे हाई? किसमें बन रहा मुनाफे का मौका