₹75-79 के प्राइस बैंड पर इस दिन खुलेगा गौडियम आईवीएफ का 165 करोड़ का IPO

गौडियम आईवीएफ एंड वीमेन हेल्थ लिमिटेड 165 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है। इसका प्राइस बैंड 75–79 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 20 से 24 फरवरी तक खुला रहेगा। कंपनी 1.14 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। यह प्रजनन सेवाओं के क्षेत्र की पहली सूचीबद्ध कंपनी बनेगी।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Bhasha)
पब्लिश्ड17 Feb 2026, 11:59 AM IST
Upcoming IPO
Upcoming IPO

नई दिल्ली: प्रजनन सेवाएं देने वाली कंपनी गौडियम आईवीएफ एंड वीमेन हेल्थ लिमिटेड ने अपने 165 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 75 से 79 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। यह आईपीओ 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा। एंकर निवेशक 18 फरवरी को बोली लगा सकेंगे।

यह भी पढ़ें | शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेजी

इस आईपीओ में 1.14 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, करीब 95 लाख शेयर बिक्री पेशकश (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। कंपनी प्रजनन देखभाल (फर्टिलिटी) क्षेत्र की पहली ऐसी कंपनी होगी, जो शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी।

यह भी पढ़ें | क्या दो PPF अकाउंट खोल सकते हैं? जानिए क्या है नियम

कंपनी की स्थापना मणिका खन्ना ने की थी। गौडियम आईवीएफ भारत में सहायक प्रजनन तकनीक (ART) के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम बन चुकी है। कंपनी का लक्ष्य किफायती आईवीएफ सेवाएं देकर अपने कारोबार का विस्तार करना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केट ₹75-79 के प्राइस बैंड पर इस दिन खुलेगा गौडियम आईवीएफ का 165 करोड़ का IPO
More