Stock Market: सेबी का GG Engineering केस में बड़ा एक्शन, 4 लोगों पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

सेबी ने जीजी इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में हेराफेरी के आरोप में चार लोगों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन पर झूठी सूचनाएं फैलाने और निवेशकों को गुमराह करने का आरोप है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड20 Dec 2025, 09:09 PM IST
 जीजी इंजीनियरिंग पर सेबी का बड़ा एक्शन
जीजी इंजीनियरिंग पर सेबी का बड़ा एक्शन

Stock Market Manipulation: शेयर बाजार में निवेशकों को गुमराह करने और कृत्रिम तरीके से शेयरों की कीमतें बढ़ाने के मामले में SEBI ने सख्त कार्रवाई की है। सेबी ने जीजी इंजीनियरिंग लिमिटेड (GG Engineering Ltd) के शेयरों में हेराफेरी करने के आरोप में चार व्यक्तियों पर सामूहिक रूप से 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इन 4 लोगों पर लगा जुर्माना

सेबी ने ये कार्रवाई मनीष मिश्रा, अंशु मिश्रा, रेखा भंडारी और सुनील भंडारी के खिलाफ की है। इन लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने एक योजना के तहत निवेशकों को झूठी सूचनाएं दी और उन्हें शेयरों में निवेश करने के लिए उकसाया। सेबी के निर्णायक अधिकारी अमित कपूर ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि चारों ने मिलकर यूट्यूब चैनलों के जरिए गलत जानकारी फैलाकर जीजी इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में कृत्रिम वॉल्यूम बनाया और खुद लाभ कमाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें | मसालों की कंपनी श्याम धनी इंडस्ट्रीज ला रही IPO, जानिए कब होगी लिस्टिंग

जांच में क्या आया सामने?

जांच में सामने आया कि रेखा भंडारी और सुनील भंडारी ने शेयर बाजार में ऑर्डर स्पूफिंग की। यानी उन्होंने ऐसे खरीद और बिक्री ऑर्डर डाले जो असली नहीं थे, सिर्फ ये दिखाने के लिए कि कंपनी के शेयरों की भारी मांग है। इस चालाकी की वजह से GG Engineering Ltd के शेयरों में अचानक से तेजी आ गई।

यह भी पढ़ें | T-20 वर्ल्ड कप से क्यों बाहर हो गए शुभमन गिल? टीम सिलेक्टर अगरकर ने बताई सच्चाई

बता दें कि सेबी का ये आदेश तब आया है, जब उसने जीजी इंजीनियरिंग के शेयरों की ट्रेडिंग गतिविधियों की बारीकी से जांच की और पाया कि इन व्यक्तियों ने बाजार के कई नियम तोड़े हैं। इसी संबंध में 13 फरवरी 2025 को इन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

इसके अलावा, नियामक संस्था ने शुक्रवार को ही बीएसई के अतरल स्टॉक ऑप्शंस सेगमेंट में फर्जी ट्रेडिंग करने पर तीन अन्य इकाइयों पर 16 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। जांच में पता चला कि 2014 से 2015 के बीच कुछ कंपनियों ने उल्टे ट्रेड्स करके कृत्रिम वॉल्यूम बनाए थे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market: सेबी का GG Engineering केस में बड़ा एक्शन, 4 लोगों पर लगाया 50 लाख का जुर्माना
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market: सेबी का GG Engineering केस में बड़ा एक्शन, 4 लोगों पर लगाया 50 लाख का जुर्माना