Stock Market News: अगले हफ्ते घरेलू आंकड़ों के साथ वैश्विक कारकों पर रहेगी निवेशकों की नजर

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रही। आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर घरेलू आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक संकेतों पर रहेगी। 6 जनवरी को सेवा क्षेत्र का पीएमआई और वाहन बिक्री के आंकड़े आएंगे। सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे हैं। तिमाही नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Varta)
पब्लिश्ड4 Jan 2026, 10:49 AM IST
शेयर बाजार
शेयर बाजार

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में पिछले हफ्ते अच्छी तेजी देखने को मिली। अब आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर देश के आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर रहेगी।

यह भी पढ़ें | 5 से 12 जनवरी के बीच कितने दिन खुले रहेंगे बैंक? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

देश में 6 जनवरी को सेवा क्षेत्र का पीएमआई (PMI) डेटा जारी होगा। इसके अलावा इसी सप्ताह वाहनों की खुदरा बिक्री के आंकड़े भी सामने आएंगे। हालांकि बाजार की चाल पर वैश्विक संकेतों का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस समय विदेशी निवेशक शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं, लेकिन घरेलू निवेशक बाजार को सहारा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें | इस साल सोना-चांदी नहीं, इन सेक्टर्स के शेयर देंगे बंपर रिटर्न, देखिए लिस्ट

पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 720 अंक से ज्यादा चढ़कर 85,762 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले यह सितंबर 2024 में अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था।

वहीं एनएसई का निफ्टी-50 सूचकांक भी 286 अंकों की बढ़त के साथ 26,328 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें | गिरफ्तार हुए निकोलस मादुरो की नाईक ऑउटफिट में वायरल हुई फोटो, जानें इसकी कीमत

12 जनवरी से बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने शुरू होंगे। इससे पहले निवेशक बाजार में थोड़ा संभलकर कदम उठा सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market News: अगले हफ्ते घरेलू आंकड़ों के साथ वैश्विक कारकों पर रहेगी निवेशकों की नजर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market News: अगले हफ्ते घरेलू आंकड़ों के साथ वैश्विक कारकों पर रहेगी निवेशकों की नजर