GNG Electronics: रिफर्निश्ड डिवाइस की मांग से बदली किस्मत, Q2 नतीजों के बाद 13% उछलकर शेयर रिकॉर्ड हाई पर

GNG Electronics Share Price: जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में Q2 नतीजों के बाद 13% का जोरदार उछाल आया है।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड4 Nov 2026, 12:42 PM IST
GNG Electronics: Q2 नतीजों के बाद 13% उछलकर शेयर रिकॉर्ड हाई पर
GNG Electronics: Q2 नतीजों के बाद 13% उछलकर शेयर रिकॉर्ड हाई पर

GNG Electronics Share Price: शेयर बाजार में बुधवार को जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स (GNG Electronics) के शेयरों में जोरदार उछाल आया है। आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में अचानक जोरदार लिवाली देखने को मिली। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के शानदार वित्तीय नतीजों के दम पर यह शेयर 13 फीसदी चढ़कर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 776.25 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ कंपनी का शेयर अपने 52-हफ्तों के निचले स्तर से 225 प्रतिशत की भारी बढ़त दर्ज कर चुका है।

GNG Electronics Q2 रिजल्ट्स 2026

सितंबर तिमाही में जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स का नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 72.5 फीसदी बढ़कर 56.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 32.7 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 42 फीसदी की बढ़त के साथ 624.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी की तरफ से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, सितंबर 2026 तिमाही में जीएनजी इलेक्ट्रॉनकिक्स का EBITDA 100.7 फीसदी बढ़कर 93.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 439 बेसिस प्वाइंट के सुधार के साथ 15 फीसदी पर जा पहुंचा।

कंपनी ने कही ये बात

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर शरद खंडेलवाल ने कहा, दुनिया भर में IT और कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (ICT) इक्यूप्मेंट्स की बढ़ती कीमतों और सप्लाई की दिक्कतों ने उपभोक्ताओं के रुख को बदला है। अब लोग महंगे नए गैजेट्स के बजाय पेशेवर तरीके से तैयार किए गए सर्टिफाइड रिफर्निश्ड ऑप्शंस को तवज्जो दे रहे हैं।

जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस तिमाही में अपनी ग्लोबल मौजूदगी का विस्तार 55 देशों तक कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी के ग्राहक टचपॉइंट बढ़कर 5,542 हो चुके हैं। छोटे और मझोले कारोबारी ग्राहकों (SMBs) की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी ने जयपुर में अपना पहला एक्सक्लूसिव इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार स्टोर भी शुरू किया है।

निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न

बता दें कि लॉन्ग टर्म के साथ-साथ हालिया समय में भी इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यह शेयर जनवरी 2026 में 239 रुपये के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह स्टॉक पिछले एक साल में 119 फीसदी चढ़ चुका है। पिछले तीन महीनों की बात करें, तो इसमें लगभग 49 फीसदी की तेजी आई है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटGNG Electronics: रिफर्निश्ड डिवाइस की मांग से बदली किस्मत, Q2 नतीजों के बाद 13% उछलकर शेयर रिकॉर्ड हाई पर
More