
Gold Price Today: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना ने आज रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की है। यह 2600 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 1 लाख 26 हजार के पार पहुंच गया। गोल्ड की कीमतों में यह उछाल अमेरिकी गवर्नमेंट के शटडाउन होने, जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच मजबूत डिमांड से आया है। देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। यह 2,600 रुपये की तेजी के साथ 1,26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।
दरअसल, ग्लोबल रिस्क से बचने के सेंटीमेंट से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों का रुख कर रहे हैं। पिछले तीन कारोबारी दिनों में यह 6000 रुपये का उछाल दर्ज किया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 2,700 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज किया था, जबकि मंगलवार को 700 रुपये बढ़कर 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, आज स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत 2,600 रुपये बढ़कर 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
इसके अलावा, बुधवार को चांदी की कीमतें 3,000 रुपये बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं। मंगलवार को यह 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे पहले, सोमवार को चांदी 1,57,400 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई लेवल को छू गई थी।
बता दें कि इंटरनेशनल स्पॉट गोल्ड के भाव में भी जोरदार उछाल दर्ज किया जा रहा है। यह 2 प्रतिशत बढ़कर 4,049.59 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी जिंस रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा, ‘अमेरिकी अर्थव्यवस्था और सरकारी बंद की चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण हाजिर सोना पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया।’
उन्होंने आगे कहा, ‘यूक्रेन में भू-राजनीतिक तनाव, फ्रांस और जापान में राजनीतिक अस्थिरता, और जारी डेटा ब्लैकआउट के बीच फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने भी तेजी को समर्थन दिया।’
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.