Gold rate: सोने-चांदी की कीमतों में हलचल बनी हुई है। गुरुवार 6 नवंबर की सुबह ट्रेडिंग सेशन में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी नौकरी के मजबूत आंकड़ों के बीच अब फेड रेट कट की उम्मीदें घट गई हैं, जिससे सोने की कीमतों में सीमित तेजी दर्ज हुई।
सोना फिर महंगा हुआ
MCX पर दिसंबर फ्यूचर्स गोल्ड ₹1,20,600 प्रति 10 ग्राम पर 0.06% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में 0.12% की तेजी रही और यह ₹1,47,494 प्रति किलो तक पहुंची। इंडिया बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,21,000 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,917 प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी ₹1,47,990 प्रति किलो दर्ज की गई।
पिछले 20 साल में सोना कितना बढ़ा
अगर हम पिछले दो दशकों की बात करें तो 2005 में ₹7,638 प्रति 10 ग्राम का सोना अब 2025 में ₹1,25,000 से ऊपर पहुंच चुका है यानी लगभग 1200% की बढ़ोतरी। 16 साल सोने ने पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं, और इस साल अब तक सोना 56% तक चढ़ चुका है।
इस बीच आइए जानें देश के प्रमुख शहरों में क्या है सोना-चांदी का ताजा भाव।
ज्वैलर्स के दाम में फर्क क्यों?
खुदरा ग्राहकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि दुकानदार सोने की कीमत पर मेकिंग चार्ज, जीएसटी और टैक्स जोड़ते हैं। इसलिए जूलरी की असली कीमत हमेशा मार्केट रेट से थोड़ी ज्यादा होती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।