Gold Silver Rate Today 29 Jan: शेयर बाजार में आज कमजोर कामकाज की शुरुआत हुई है। वहीं, कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी में जोरदार उछाल देखन को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना लगभग 10,000 रुपये या 6% बढ़ा है और पहली बार 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, MCX पर मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 21,500 रुपये या 6% चढ़कर 4,06,863 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई।
इन वजहों से सोने-चांदी के भाव में आया उछाल
सोना और चांदी की कीमतों में यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इरान पर मिलिट्री एक्शन की धमकी, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी में में कोई बदलाव नहीं और डॉलर में कमजोरी की वजह से देखने को मिली है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में बरकरार रखा। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जोराम पॉवेल ने कहा कि दिसंबर में महंगाई सेंट्रल बैंक के 2% के टार्गेट से काफी ऊपर बनी रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी में रिकॉर्ड तेजी
ग्लोबल लेवल पर देखें, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें गुरुवार को भी तेजी से बढ़ती रहीं और 5,591.16 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू लिया। निवेशक भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने का रुख कर रहे हैं। स्पॉट गोल्ड दिन में 2.1 फीसदी चढ़कर 5,511.79 डॉलर प्रति औंसपर कारोबार कर रहा था, जबकि सत्र के दौरान यह 5,591.61 डॉलर तक पहुंच गया था। वहीं, चांदी भी 1.3 फीसदी बढ़कर 118.061 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर पहुंच गई, जबकि दिन में यह 119.34 डॉलर तक पहुंच गई थी। यह इसका ऑलटाइम लेवल है।