सोना-चांदी के भाव में 1% की भारी गिरावट, GST में कटौती के ऐलान का पड़ा असर, जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Rate Today: जीएसटी टैक्स में बड़े बदलाव के बाद आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड4 Sep 2025, 10:03 AM IST
सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी के साथ कामकाज की शुरुआत हुई। इस बीच, घरेलू कमोडिटी बाजार में गिरावट देखी गई है। आज सोना और चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी बड़ी वजह केंद्र सरकार की ओर से GST टैक्स दरों में सुधार है। सरकार के इस फैसले से निवेशकों का जोश बढ़ा और बाजार में खरीदारी हो रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 अक्टूबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 1.21 प्रतिशत टूटकर 1,05,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 5 सितंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी भी 1.5 प्रतिशत से अधिक सस्ती हुई है। यह MCX पर 1,23,871 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

सरकार ने दो नए टैक्स स्लैब का किया ऐलान

बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में GST काउंसिल की बैठक शुरू हुई। इस बैठक में सरकार ने मौजूदा 4 GST टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया और दो नए स्टैब का ऐलान किया। GST काउंसिल ने 12 और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को समाप्त करने पर मंजूरी दी, जबकि 18 प्रतिशत और 5 प्रतिशत के टैक्स स्लैब का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें | अब बस दो स्लैब, किन सामानों पर 5%, और किन पर लगेगा 18% टैक्स? पूरी लिस्ट

इन सेक्टर्स को मिली राहत

इसके साथ ही सरकार ने FMCG, इंश्योरेंस और ऑटो सेक्टर के सामानों पर टैक्स में भारी कटौती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन सुधारों से अगले चार से छह तिमाहियों में भारत की जीडीपी ग्रोथ में एक फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इस खबर से घरेलू शेयर बाजार में भी रौनक देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी 50 जैसे प्रमुख सूचकांक सुबह के सौदों में करीब 1 फीसदी उछल गए।

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में भी सोना की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना हाल के रिकॉर्ड हाई से नीचे गिर गया। इसके पीछे की वजह प्रॉफिट बुकिंग है। पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन से सोना लगातार छलांग लगा रहा था, फिलहाल इस पर ब्रेक लगा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटसोना-चांदी के भाव में 1% की भारी गिरावट, GST में कटौती के ऐलान का पड़ा असर, जानें आज के ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटसोना-चांदी के भाव में 1% की भारी गिरावट, GST में कटौती के ऐलान का पड़ा असर, जानें आज के ताजा रेट