Gold Silver Rate Today 23 March 2026: घरेलू स्तर पर सोमवार, 23 मार्च को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ-साथ कमोडिटी बाजार में भी दबाव देखा जा रहा है। आज के कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोना 5 फीसदी से अधिक टूटकर 1.36 लाख रुपये प्रति ग्राम के आसपास आ गया। इसी तरह, चांदी ने भी 6 प्रतिशत का लोअर सर्किट हिट किया है। यह गिरावट मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने की वजह से देखी जा रही है।
MCX पर सोने की कीमतों में 5% की गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,40,158 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कामकाज के लिए खुला, जबकि शुक्रवार को 1,44,492 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके कुछ ही मिनट बाद यह 8,089 रुपये या 5.59% टूटकर 1,36,403 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो पर आ गया।
MCX पर चांदी ने हिट किया लोअर सर्किट
वहीं, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 4% की गिरावट के साथ 2,17,702 रुपये प्रति किलो के लेवल पर खुली, जबकि शुक्रवार को 2,26,772 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। लेकिन बाजार में बिकवाली इतनी तेज रही कि यह कुछ मिनटों में ही 13,606 रुपये या 6% के लोअर सर्किट के साथ 2,13,166 के लेवल पर आ गई।
प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 145,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 132,926 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 145,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट की कीमत 133,155 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 145,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 132,972 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बेचा जा रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 145,680 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 133,540 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 145,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 133,256 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 145,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 133,366 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।