Gold Silver Rate Today 6 Feb 2026: MCX पर सोना-चांदी हुआ क्रैश, दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 6 Feb 2026: सोना-चांदी के भाव में शुक्रवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी है। आज MCX पर चांदी 6% क्रैश हो गई।  

Shivam Shukla
अपडेटेड6 Feb 2026, 09:20 AM IST
सोने चांदी का भाव
सोने चांदी का भाव

Gold Silver Rate Today 6 Feb 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज भी सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को कमजोर ग्लोबल संकेत, डॉलर में बढ़ोतरी और स्पॉट मार्केट में डिमांड की कमी के बीच निवेशकों की तरफ से मुनाफावसूली देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1 प्रतिशत गिर गया ,जबकि मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 6% क्रैश हो गई।

MCX Gold Silver Rate Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैट डिलीवरी वाला सोना 2700 रुपये या 2 फीसदी लुढ़ककर 1,49,396 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि चांदी 14,600 या 6% टूटकर 2,29,187 रुपये के भाव पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें | Indian Oil Q3 Results 2026: 322% बढ़ा कंपनी का मुनाफा

अंतराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो यहां भी डॉलर में मजबूती के वजह से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स लगभग 2% टूटकर 4,806.50 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया। वहीं, साप्ताहिक आधार पर सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट जारी है।

यह भी पढ़ें | DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, ममता सरकार ने किया ऐलान

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

अगर शहरों में सोने का भाव देखें, तो देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 150,390 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है,जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 137,858 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके बाद शुक्रवार को मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 150,650 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोना 138,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने के भाव 150,510 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 137,968 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 151,150 रुपये चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 138,554 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 150,830 रुपये, जबकि 22 कैरेट 138,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही हैदराबाद में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 150,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट कीी कीमत 138,371 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

शहर24 कैरेट सोने का भाव ( /10 ग्राम)22 कैरेट सोने का भाव ( /10 ग्राम)
दिल्ली150,390137,858
मुंबई150,650138,096
कोलकाता150,510137,968
चेन्नई151,150138,554
बेंगलुरु150,830138,261
हैदराबाद150,950138,371
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटGold Silver Rate Today 6 Feb 2026: MCX पर सोना-चांदी हुआ क्रैश, दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक जानें आज का ताजा रेट
More